हरिद्वार कुंभ में दोहरा सकता था 1998 जैसा नजारा, आईजी की सूझ-बूझ से टला ऐसा खूनी संग्राम

हरिद्वार और कुंभ यह दोनों नाम ज़हन में आते ही मन पवित्र हो जाता है। यह पवित्रता दिल को मंत्रमुग्ध कर देती है। इस साल होने वाले हरिद्वार में कुंभ मेले को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। यहां कुंभ में एक व्यवस्था चली आ रही है। एक अखाड़ा स्नान करता है, उसके स्नान के बाद घाट की धुलाई की जाती है, तब जाकर दूसरा अखाड़ा हरकी पौड़ी पर पहुंचता है।

स्नान करने में कभी – कभी दिए गए वक़्त से अधिक समय लग जाता है। यह समय कब लड़ाई में बदल जाये किसी को नहीं पता। ऐसा ही कुछ हुआ था 1998 में निरंजनी अखाड़े के शाही स्नान में थोड़ा समय लग गया था।

हरिद्वार कुंभ में दोहरा सकता था 1998 जैसा नजारा, आईजी की सूझ-बूझ से टला ऐसा खूनी संग्राम

कुंभ मेले में अकसर दो पक्षों में लड़ाई देखने को मिल जाती है। परंतु, जब से अखाड़ों का निर्माण हुआ है तब से कुंभ में शाही स्नान को लेकर संघर्ष भी शुरू होने लगा है। निरंजनी अखाड़ा स्नान जब कर रहे थे तो, जूना, अग्नि और आवाहन अखाड़े अपने स्नान की राह देख रहे थे। देर होने पर जूना, अग्नि और आवाहन अखाड़े के साधु बिफर गए और इस कारण उस दौर में हरकी पौड़ी पर खूनी संग्राम देखने को मिला।

इस संघर्ष में सैकड़ों साधु संत और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। कुछ ऐसा ही खूनी संग्राम फिर दोहरा सकता था, मगर एक पुलिस अधिकारी की सूझ-बूझ से यह टल गया। दरअसल 11 मार्च वाले दिन आयोजित महाशिवरात्रि स्नान पर भी कुछ इसी तरह के खूनी संग्राम होने के आसार बने मगर आईजी कुम्भ मेला सजंय गुंज्याल ने हालात संभाल लिए।

कुंभ मेले में महाशिवरात्रि के दिन से पहला शाही स्नान शुरू हो चुका है। शाही स्नान वाले दिन पहली बारी जूना अखाड़े की थी, जूना अखाड़ा अपनी छावनी से निकलकर समय पर स्नान करके अपनी छावनी की और चल पड़ा था, लेकिन किन्नर अखाड़ा जो कि जूना अखाड़ा के साथ ही स्नान कर रहा था, उनको अपनी छावनी से निकलने में देर हो गई थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago