महामारी का खतरा बढ़ा, साथ में मास्क को लेकर बढ़ रही बेपरवाही, सावधान हो जाएं

जिस महामारी ने पूरे विश्व में तहलका मचाया है। उसी महामारी को लेकर अब को बेपरवाही बरत रहे हैं। मार्च माह में एक दफा ऐसा भी समय आ गया था। जब संक्रमितों की संख्या काफी कम हो गई थी। जिसका सभी बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे। लेकिन, पुन: दिख रही बेपरवाही चिंता बढ़ाने का काम कर रही है। राहत की बात यह है कि मौत के आकड़ों में थोड़े लगाम लगे हैं।

महामारी के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। महामारी के बढ़ते केसेस के बीच में सभी यह भूल गए हैं कि मास्क और सेनेटाइजर का पालन करना कितना ज़रूरी है।

महामारी का खतरा बढ़ा, साथ में मास्क को लेकर बढ़ रही बेपरवाही, सावधान हो जाएं

प्रधानमंत्री हों या फिर राष्ट्रपति सभी ने कहा है कि मास्क लगाना न भूले। यह सबसे कारगर हथियार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में बरती जा रही बेपरवाही को लेकर चिंता व्यक्त की है, इसको केंद्र में रखते हुए सभी को ध्यान देना होगा। दरअसल, इन दिनों में ना तो मास्क का प्रयोग हो रहा है और ना ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन।

जिस प्रकार लोग लापरवाही बरत रहे हैं, उस हिसाब से कहना गलत नहीं होगा कि वह वो मंज़र भूल गए हैं जब सब वीरान पड़ा था। मास्क न लगाना यह हालत किसी एक जगह पर नहीं है। हर जगह यही हाल है। रेलवे स्टेशन, सिविल अस्पताल, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, बैंक आदि सभी जगह पर स्थिति एक जैसी ही दिख रही है।

सावधानी अगर नहीं बरती हालात बेकाबू हो सकते हैं। अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो स्थिति दिक्कत भरी हो सकती है। इधर, होली का त्योहार नजदीक है। लोगों का अपने घर की ओर जाना भी होगा। सभी परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सामूहिक रूप से कदम उठाना जरूरी हो गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago