Categories: Public Issue

उपभोक्ताओं ने लगाई बिजली फोरम के चेयरमैन से गुहार, अधिकारियों को लगी जमकर लताड़

सेक्टर 23 के अंतर्गत आने वाले बिजली निगम कार्यालय में निगम उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की एक अहम बैठक आयोजित की गई। अहम बैठक के दौरान करीबन 14 मामलों पर सुनवाई करते हुए 8 शिकायतों का मौके पर ही निवारण कर दिया गया। 8 में से बचे छह मामलों पर सुनवाई के लिए अगले महीने तक का समय दे दिया गया है।

इतना ही नहीं इस दौरान लगातार आ रही शिकायतों पर कोई गंभीरता ना दिखाने वाले फोरम के चेयरमैन संजीव चोपड़ा द्वारा सब डिवीजन के एसडीओ को जमकर लताड़ लगाई गई। उन्होंने यह तक कह दिया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी क्यों ना जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

उपभोक्ताओं ने लगाई बिजली फोरम के चेयरमैन से गुहार, अधिकारियों को लगी जमकर लताड़

उन्होंने कहा कि आमजन इमानदारी से बिजली का बिल भरना चाहती हैं मगर अधिकारियों की लापरवाही के चलते आमजन को हमेशा परेशानियों के भेंट चढ़ा दिया जाता है।

दरअसल, लगातार आ रही शिकायतों में गलत बिजली का बिल व देरी से बिल आने का मामला उजागर हो रहा था। जिसके बाद बिजली उपभोगता द्वारा फोरम को उक्त परेशानी के बाबत जानकारी दी जा रही थी।

उपभोक्ताओं का कहना था कि निगम अधिकारी समय पर बिल नहीं देते। अंतिम दिन बिल दिया जाता है, अगर समय पर नहीं भरा तो जुर्माना अलग से भरना पड़ता है।

वहीं एक अन्य शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2020 में बिजली निगम ने छह माह का बिल एक साथ भेज दिया। इसे एक साथ भरने में वह असमर्थ थे।

इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत दी तो उन्होंने भी अनदेखा कर दिया। जवाहर कॉलोनी से आए एक उपभोक्ता ने शिकायत दी कि दो महीने से बिजली निगम ने उन्हें गलत बिल भेज दिया था।

बिल ठीक करवाने के लिए वह कई बार बिजली विभाग अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है। इस संबंध में उन्होंने एसडीओ को फटकार लगाई।

वहीं छह फाइलों के कागजात पूरे न होने पर शिकायत कर्ताओं को अगली माह का समय दिया गया है। इस अवसर फोरम के सदस्य मनोज यादव से सहित अनेक उपभोक्ता मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago