Categories: Public Issue

अवैध कब्ज़े से फरीदाबाद को मुक्त करने की कवायत शुरू, 2 अवैध कॉलोनियां पर कार्यवाही

फरीदाबाद, 18 मार्च। जिला नगर योजनाकार, ईन्फोर्समैन्ट एण्ड विजीलेंस, फरीदाबाद द्वारा गाँव सीही की राजस्व सम्पदा में 2 अवैध कॉलोनियां जो कि लगभग 5 एकड भूमि पर विकसित की जा रही थीं, उनमें जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गई।

तोड़फोड़ की कार्यवाही के दौरान अवैध कॉलोनियों में बनाये गये रोड़ नेटवर्क के अलावा 3 रिहायशी निर्माण, 1 औद्योगिक निर्माण व लगभग 50 डीपीसी/बाउंड्रीवाल में तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई। विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर शहर मे पनप रहीं अवैध कॉलोनियों व निर्माणों को शुरूआती दौर में ध्वस्त किया जा रहा है।

अवैध कब्ज़े से फरीदाबाद को मुक्त करने की कवायत शुरू, 2 अवैध कॉलोनियां पर कार्यवाही

यह कार्यवाही शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई है। तोड़फोड़ की कार्यवाही के दौरान राजेन्द्र टी. शर्मा, जिला नगर योजनाकार-कम-ड्यूटी मजिस्ट्रेट, अजरूद्दीन व ओमप्रकाश राघव जे.ई., थाना सदर बल्लभगढ़ देवेन्द्र व पुलिस बल मौजूद थे।

तोड़फोड़ की इस कार्यवाही के दौरान जिला नगर योजनाकार, ईन्फोर्समैन्ट एण्ड विजीलेंस, फरीदाबाद राजेन्द्र टी. शर्मा द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा की जा रही तोड़फोड़ में और सख्ती बरती जायेगी ताकि अवैध कॉलोनी काटने व उसमें निर्माण करने वाले मंसूबे पूरे न हो सकें और समय रहते पनप रहे अवैध निर्माण को तोड़ा जा सके।

यहाँ यह भी बताया जाता है कि सभी अवैध कॉलोनियों में जन साधारण को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाये जा चुके हैं।

अतः आम जनता से अनुरोध है कि अवैध कॉलोनियों में भूःमाफियाओं के बहकावे में आकर प्लाट ना खरीदें व अपनी मेहनत की कमाई को बरबाद ना होने दें क्योंकि अवैध कॉलोनी में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है।

कोई भी अवैध कॉलोनी/निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी/निर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago