Categories: FaridabadHealth

फरीदाबाद में गुरुवार को कोविद के मरीजों की संख्या ने मारी हाफ सेंचुरी, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

22 मार्च यानी वह दिन जिस दिन पूरे देश में महामारी को लेकर लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन लगाने के बाद भी मरीजों की संख्या में इजाफा ही देखने को मिला था। लेकिन अब उस संख्या में कुछ दिन पहले कमी देखने को मिली थी।

फरीदाबाद में गुरुवार को कोविद के मरीजों की संख्या ने मारी हाफ सेंचुरी, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

लेकिन अब ऐसा लगता है कि 1 साल बाद दोबारा से वही दौर दोहराया जाएगा क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जो आंकड़े 18 मार्च को प्रस्तुत किए गए हैं उसके अनुसार आज वह रिकॉर्ड हाफ सेंचुरी को पार कर चुका है। 18 मार्च 2021 को जिले में 51 कोविद के नए मरीज पाए गए हैं।

यह आंकड़ा इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस साल अभी तक इतनी ज्यादा संख्या में मरीज नहीं पाए गए थे। लेकिन आज के आंकड़ों के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अब सतर्क हो गया है कि किस तरीके से इस आंकड़ों को दोबारा से कम किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 18 मार्च को 51 नए मरीज पाए गए हैं। वहीं 197 एक्टिव केस जिले में मौजूद है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार 17 मार्च को 28 मरीज,16 मार्च को 27 मरीज़, 15 मार्च को 31 मरीज, 14 मार्च को 39 मरीज, 13 मार्च को 33 मरीज, 12 मार्च को 19 मरीज, 11 मार्च को 21 मरीज, 10 मार्च को 20 मार्च, 9 मार्च को 23 मरीज़, 8 मार्च को 23 मरीज पाए गए।

अगर हम इन 10 दिनों के आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा मरीज 18 मार्च यानी गुरुवार को जिले में पाए गए हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग भी अब सतर्क हो चुका है कि कैसे इस आंकड़ों को कम किया जाए।

नोडल ऑफिसर डॉ रमेश का कहना है कि उनके द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए दोबारा से मास्क ना पहनने पर चालान काटने की प्रक्रिया को शुरू करना होगा। जिससे लोग घर से बाहर निकलते ही मास्क का प्रयोग करें और 2 गज दूरी का भी इस्तेमाल करें। अगर कोई व्यक्ति पब्लिक प्लेस पर बिना मास्क के पाया जाता है ।तो कार्रवाई की जाएगी। ताकि अन्य लोग उससे सबक लेकर मास्क का उपयोग करें और 2 गज दूरी भी बनाए रखें।

22 को लगाया जाएगा मेगा कैम्प

टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 22 मार्च को मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले में सैकड़ों की संख्या में कैंप लगाया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा संख्या में बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को जिले के सभी मेडिकल ऑफिसर की मीटिंग ली गई और उनको निर्देश दिए गए कि वह अपने अपने एरिया में ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण अभियान चलाएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago