Categories: Press Release

अब नगर निगम करेगा रद्दी को रीसाइकल, निगमायुक्त ने दिए दिशा निर्देश

नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव के निर्देशानुसार नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाते हुए निगम में रद्दी (वेस्ट कागज) की टोकरी में फेंके जाने वाले कागजों, मैंगजीन, न्यूज पेपर नियमानुसार नष्ट करने योग्य पुराना रिकार्ड, पुस्तकें, कार्ड, बोर्ड बाॅक्सिस, पुराने फाईल कवर को अब पहले की तरह कूड़ेदानों में डालने की बजाय इन्हें रिसाइकलिंग सिस्टम के माध्यम से पुनः उपयोग में लाने का निर्णय लिया है और इसकी विधिवत शुरूआत निगम मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं में आज कर दी गई है।

निगमायुक्त यशपाल यादव ने आज यहां बताया कि इस कार्य के लिए नगर निगम प्रशासन ने ग्रीन ओबीन रिसाइकलिंग प्राईवेट लिमिटेड गुड़गावां को दो साल के लिए अधिगृहित किया है। यह कंपनी नगर निगम के सभी कार्यालयों और उपायुक्त कार्यालय से सभी प्रकार से रद्दी (वेस्ट पेपर) एकत्रित करेगी और इसके बदले में कागजों के नये रिम देगी।

अब नगर निगम करेगा रद्दी को रीसाइकल, निगमायुक्त ने दिए दिशा निर्देश

इस योजना का यह लाभ होगा कि जहां वेस्ट पेपर के पुनउपयोग को बढ़ावा मिलेगा साथ ही लैंडफील साईट पर कागज भी नहीं जाएगा। इसके अलावा नगर निगम कार्यालयों में कागज एवं स्टेशनरी की खपत पर होने वाले खर्च में भी कमी आएगी। वेस्ट पेपर के बदले नगर निगम को फ्रैश कागज एवं स्टेशनरी मिलेगी। इस कार्यक्रम की शुरूआत करने से निगम कार्यालयों में वेस्ट पेपर को रखने की अलग से व्यवस्था होगी।

निगम मुख्यालय में कंपनी के द्वारा इस युक्त योजना के शुभारंभ के अवसर पर निगम प्रशासन की ओर से अतिरिक्त निगमायुक्त इन्द्रजीत कुलड़िया और अन्य अधिकारी, कंपनी की ओर से इसके अधिकृत प्रतिनिधि विनय कुमार उपस्थित थे। श्री कुलड़िया ने इस अवसर पर बताया कि इस योजना के सफल कार्यान्व्यन के लिए निगम प्रशासन की ओर से क्रय अधिकारी पदम सिंह ढाड़ा और उपायुक्त कार्यालय की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट मोहित कुमार को अधिकृत किया गया है।

अतिरिक्त निगमायुक्त ने बताया कि कंपनी द्वारा 100 किलोग्राम रद्दी (वेस्ट कागज) के बदले में 47 रिम कागज कंपनी के द्वारा निगम कार्यालय और उपायुक्त को दिए जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago