Categories: Press Release

शरद फाउंडेशन ने अपने मिशन रोजगार के अन्तर्गत उत्तरप्रदेश में जिला स्तर पर युवाओं को जोड़ना किया शुरू


शरद फाउंडेशन ने अपने मिशन रोजगार की राष्ट्रीय स्तर की ड्राइव के लिए शरद फाउंडेशन से देश के राज्यों में लोग जोड़ने आरम्भ कर दिए हैं ।

इसी कड़ी में हरियाणा में रणवीर चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष ( राज्य संयोजक दूत) हरियाणा नियुक्त करने के बाद उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के कामर गांव में वहां के युवाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान शरद फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ हेमलता शर्मा ने युवा समाजसेवी वकील को प्रदेश उपाध्यक्ष ( उत्तरप्रदेश) , मास्टर शिवकुमार को जिलाध्यक्ष मथुरा , जगदीश को जिलाध्यक्ष मथुरा ( देहात), महेश को जिला महासचिव मथुरा , गोविंद को जिला प्रवक्ता मथुरा, जसबीर सिंह को हल्का अध्यक्ष मथुरा , नियुक्त किया गया और नियुक्ति पत्र दिए गए।

शरद फाउंडेशन ने अपने मिशन रोजगार के अन्तर्गत उत्तरप्रदेश में जिला स्तर पर युवाओं को जोड़ना किया शुरू

कार्यक्रम में काफी संख्या में आस पास के गांव के लोग उपस्थित रहे। वहां की शरद फाउंडेशन की टीम ने फरीदाबाद से शरद फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ हेमलता शर्मा के साथ गए प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने संबोधन में डॉ हेमलता शर्मा ने अपने मिशन रोजगार के बारे में बताते हुए कहा कि किस तरह शरद फाउंडेशन मिशन रोजगार के अवसर पैदा करेगा । उन्होंने सभी से मिशन रोजगार में जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि जनता की सहभागिता इस मिशन के लिए अति आवश्यक है तभी हम देश की बेरोजगारी पर प्रहार कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि युवाओं को शरद फाउंडेशन सही मायने में उनका मार्ग प्रशस्त करके उनकी ऊर्जा का सदुपयोग करेगा। इस अवसर पर शरद फाउंडेशन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और आस पास से आए हुए ग्रामीणों से मिशन रोजगार से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर महिलाओं ने बृज की संस्कृति के अनुसार भजन कीर्तन प्रस्तुत किए और होली के गीत भी गाए।

शरद फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मिशन रोजगार को बेरोजगारी की दवा बताते हुए देश के सभी जागरूक लोगों को मिशन रोजगार से जुड़ने की अपील की और नवनियुक्त शरद फाउंडेशन के पदाधिकरियों को शुभकामनाएं दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago