Categories: CrimeFaridabad

खिलाड़ी का सपना हुआ चूर,इस तारीख को निकलना था वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए कनाडा

जब भी हम कोई सामान खरीदते हैं। तब हम उसकी जांच करते हैं कि वह किसी प्रकार से लीक तो नहीं हो रहा है। लेकिन अगर लीक हो रहा होता है। तो हम उसको चेंज करवाने के लिए दोबारा से दुकान के पास जाते हैं और दुकानदार बदल भी देता है।

लेकिन जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें दुकानदार की गलती होने के बावजूद भी उसने मार पिटाई की और युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खिलाड़ी का सपना हुआ चूर,इस तारीख को निकलना था वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए कनाडा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नंगला एनक्लेव पार्ट वन के रहने वाले सुभाष ने बताया कि वह इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर है। देश-विदेश में विभिन्न बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने मिस्टर एशिया में भी गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने बताया कि उनका दोस्त यतेंद्र यादव के घर में कुछ रिश्तेदार आए हुए थे।

उन रिश्तेदारों के लिए यतेंद्र सरूरपुर स्थित शराब के ठेके से शराब की बोतल लेने के लिए गया। लेकिन वह बोतल लीक थी। यतेंद्र सेल्समैन से शिकायत की तो वह मानने को तैयार नहीं हुआ। थोड़ी बहस हुई तो ठेके से तीन सेल्समैन यतेंद्र को पीटना शुरू कर दिया।

जिसके बाद यतेंद्र ने पूरी कहानी सुभाष को बताए। सुभाष सेल्समैन से बात करने के लिए ठेके पर पहुंचा। आरोप है कि ठेके पर सेल्समैन सेल्समैन पहले से ही तैयार बैठे थे और उन्होंने सुभाष और यतेंद्र पर हमला कर दिया।

एक सेल्समैन ने बीयर की बोतल तोड़कर सुभाष के पेट में मारने की कोशिश की। लेकिन वह उछल गया और वह बोतल उसके घुटने में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बीच-बचाव करके दोनों पक्षों अलग किया।

जिसके बाद सुभाष को तुरंत उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए। जहां पर गुरुवार को उसके पैर का ऑपरेशन हुआ।उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 2021 को उनका कनाडा का वीजा लगाया हुआ है। वह यूनिवर्सिटी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाने वाले थे। लेकिन घुटने में चोट लगी होने के कारण शायद वह भाग नहीं ले पाएंगे।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट व रुपए छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago