पुलिस बीट सिस्टम ने एक बार फिर किया कमाल, परिजनों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान

पुलिस ने एक बार फिर अपने बीट सिस्टम को कारगर साबित किया है। पुलिस टीम ने मात्र 2 घंटों में लापता 6 वर्षीय बच्चे को ढूंढकर उसके स्वजनों के हवाले किया है। 6 वर्षीय बच्चे को वापस पाकर स्वजनों के चेहरे खिल उठे।

पुलिस बीट सिस्टम ने एक बार फिर किया कमाल, परिजनों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान

आपको बताते चलें प्रभारी चौकी सेक्टर 15 को बच्चे के पिता ने बताया कि वह सेक्टर 15 की मार्केट में अपने बेटे के साथ आया हुआ था और अचानक उसका बेटा खेलते खेलते वहां से कहीं चला गया और गुम हो गया। मौके पर चौकी सेक्टर 15 के बीट अधिकारियों ने तुरंत 6 वर्षीय बच्चे की खोजबीन जारी कर दी और बच्चे की फोटो खींचकर थाना क्षेत्र के बीच व्हाट्सएप ग्रुप में डाली और गाड़ी से अनाउंस किया।

बीट अधिकारियों ने 6 वर्षीय बच्चे की फोटो सहित सारी जानकारी पुलिस संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दी और उनको ढूंढने में सह-पुलिसकर्मियों की मदद मांगी।

जिसके पश्चात फोटो देखकर सहपुलिसकर्मियों ने बच्चे को सेक्टर 15 रेजिडेंशियल एरिया से ढूंढ लिया और सही सलामत बच्चे को परिवारजनों के हवाले कर दिया।

पुलिस टीम ने बच्चे को उनके परिजनों के हवाले करते हुए उनको कहा कि अपने बच्चों का ख्याल रखें और उन्हें अकेला नहीं छोड़े।

बच्चे को वापस पाकर उनके परिवारजन बहुत खुश हुए और इसके लिए उन्होंने पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह और इनके द्वारा चलाए गए बीट सिस्टम का आभार व्यक्त किया एवं बीटकर्मियों के साथ-साथ पूरी फरीदाबाद पुलिस का धन्यवाद किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago