Categories: Press Release

जिस पर मां बाप का आशीर्वाद है, गुरु का आशीर्वाद है, संसार में उससे ज्यादा भाग्यशाली कोई नहीं- कांग्रेसी नेता

जिस पर मां बाप का आशीर्वाद है, गुरु का आशीर्वाद है, संसार में उससे ज्यादा भाग्यशाली कोई नहीं होता। मां बाप ही धरती के प्रत्यक्ष देवी देवता हैं। उक्त वक्तव्य कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने संत सुरक्षा मिशन के तहत एनएच 5 बांके बिहारी मंदिर के पास आयोजित भागवत कथा में शिरकत करते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से जीवन तर जाता है। जीवन में भक्ति बहुत जरूरी है, बिना भक्ति के ज्ञान निरर्थक है। उपनिषदों की अनेक विद्याएँ गीता में है। विजय प्रताप ने कहा कि श्रीमद भगवत गीता के श्लोक में मनुष्य जीवन की हर समस्या का हल छिपा है। उन्होंने बताया कि वेद व्यास जी ने भी जब नारद जी से पूछा कि मैंने ब्रहसूत्र की रचना कर दी, महाभारत भी लिख दी, गीता का ज्ञान भी लिख दी लेकिन मुझे शांति नहीं मिली, तो नारद जी ने कहा आप जब तक भगवान कृष्ण की जीवनी नहीं लिखते, भक्ति नहीं करते तब तक शांति नहीं मिलेगी।

जिस पर मां बाप का आशीर्वाद है, गुरु का आशीर्वाद है, संसार में उससे ज्यादा भाग्यशाली कोई नहीं- कांग्रेसी नेता

ज्ञान का महत्व भक्ति के साथ ही है। विजय प्रताप ने कहा कि केवल धर्म ग्रंथों का अध्ययन करना मनुष्य के लिए हितकर नहीं है, बल्कि धर्म ग्रंथों को अपने जीवन में उतारना ही सच्ची भक्ति है। इससे न केवल हम स्वयं का बल्कि समाज का कल्याण कर सकते हैं। श्रीराम, श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर हम परमानंद प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर विजय प्रताप ने कथा व्यास संतोष जी महाराज का स्वागत किया। कार्यक्रम में उनके साथ संतोष जी महाराज, राकेश कोहली, मदनलाल, कमल चढ़ा, गौरव तनेजा सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago