Categories: Sports

फरीदाबाद में पहली बार एकलॉन कॉलेज ऑफ इंस्टिट्यूट द्वारा कल से आईपीएल जैसे टूर्नामेंट की होगी शुरुआत

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के नाम से प्रसिद्ध ना सिर्फ नाम बल्कि काम से भी हो रहा है। फरीदाबाद में आने कैसे शिक्षण संस्थान खोल दिए गए हैं जहां छात्र ना सिर्फ अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं बल्कि उनके शारीरिक शिक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

अनेक ऐसे संस्थान है जहां समय-समय पर अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं कराकर छात्रों को ना केवल मानसिक, शारीरिक स्तर पर भी उभार रहे हैं। फरीदाबाद में एकलॉन इंस्टीट्यूट द्वारा पहली बार एक बड़े पैमाने पर सीरीज नॉकआउट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

फरीदाबाद में पहली बार एकलॉन कॉलेज ऑफ इंस्टिट्यूट द्वारा कल से आईपीएल जैसे टूर्नामेंट की होगी शुरुआत

एकलॉन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा फरीदाबाद में 21 मार्च 2021 से पहली बार आईपीएल जैसे टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 500 से अधिक स्कूलों को आमंत्रित किया गया है। 11वीं 12वीं और डिप्लोमा धारक छात्र ही इसमें हिस्सा ले सकेंगे। यह टूर्नामेंट 20 दिनों तक चलेगा। इसमें छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

एकलॉन इंस्टिट्यूट में आयोजित इस टूर्नामेंट में 50 से ज्यादा टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम में 15 खिलाड़ी होंगे। साथ ही 1000 से ज्यादा लोग इसे देखने के लिए आमंत्रित किए गए हैं। बाहर के किसी भी व्यक्ति को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है।

प्रतिभागी छात्रों को भी स्कूल आई कार्ड अनिवार्य किया गया है। प्रतिभागियों, शिक्षकों, दर्शकों की सुरक्षा का पूर्ण इंतजाम इस टूर्नामेंट में किया गया है। पुरस्कार की बात करें तो टूर्नामेंट में विजेता टीम के लिए विशेष पुरस्कार भी रखा गया है।

बता दें कि विजेता टीम को ₹51000 की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। रनर अप टीम को ₹21000 की नगद राशि से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड, बेस्ट लीडर ऑफ द सीरीज, बेस्ट मैन, बेस्ट बॉलर इत्यादि के लिए भी अन्य विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।

फरीदाबाद में पहली बार इस प्रकार के टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य छात्रों को मानसिक व शारीरिक रूप से उभरना है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

14 hours ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago