ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए प्रशासन ने उठाया ये कदम, अब इनसे न करें बहस

काफी बार ऐसा होता है कि जब कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी किसी वाहन चालक को चालान के लिए रोकता है तो काफी नोकझोंक उनके बीच हो जाती है। लेकिन अब चालान के दौरान वाहन चालकों पर केवल ट्रैफिक अधिकारी ही नहीं बल्कि तीसरी आंख भी नजर रखेगी। एसीपी ट्रैफिक वन ने ट्रैफिक विभाग के सभी जोनल अधिकारियों को अपनी वर्दी के साथ बॉडी वॉर्न कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

ट्रैफिक पुलिस यदि किसी वाहन को रोकती है तो काफी बार वाहन चालक चालान से बचने के लिए वाहन को भगा लेता है। इस से दुर्घटना भी हो सकती है। फरीदाबाद में अब सभी अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान सिर पर कैप लगाना, रात के समय में रिफ्लेक्टर वाली जैकेट पहनना, लोगों से शिष्टाचार व विनम्रता से बात करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए प्रशासन ने उठाया ये कदम, अब इनसे न करें बहस

ऐसा देखने को मिलता रहता है कि जनता पुलिस वालों के उपर आरोप लगाती है कि उन्होंने लहज़े में बात नहीं की। इसी को ध्यान में रखते हुए अब नए आदेश दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने इस बात के सख्त निर्देश दिए हैं कि आम लोगों के साथ पुलिस के व्यवहार को लेकर कोई शिकायत न मिले। इसके लिए हाईवे स्थित ट्रैफिक कार्यालय में ट्रैफिक निरीक्षक एनआईटी, बल्लभगढ़, सेंट्रल व जिले के सभी जोनल अधिकारियों की एक बैठक ली गई है।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी हो या पुलिसकर्मी आम लोगों पर गरीब लोगों पर यह धौंस दिखाने के लिए बेअदबी से बात करते हैं। लेकिन अब उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि लोगों से पुलिस के व्यवहार को लेकर कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। सुरक्षा की दृष्टि से रात के समय सभी ट्रैफिक कर्मियों को रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने के निर्देश दिए गए हैं।

बॉडी वार्न कैमरे अब हो सकता है जनता और ट्रैफिक पुलिस की नोकझोंक कम करेंगें। अक्सर देखने में आता है कि चालान के दौरान ट्रैफिक कर्मी व वाहन चालक की चालान को लेकर बहस हो जाती है। इस कारण वाहन चालक पुलिसकर्मियों की शिकायत करते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago