Categories: Sports

रोमांचक मैचों के साथ शुरू हुआ एकलॉन इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट

आईपीएल की तर्ज पर आज एकलॉन इंस्टीट्यूट द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें करीब 46 टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनी है . पहचान फरीदाबाद की फाउंडर अनिला बंसल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की . मैच की शुरुआत से पहले अनिला बंसल ने टीम की हौसला अफजाई की साथ ही सम्पूर्ण एकलॉन टीम वहां पर मौजूद थी ।

एकलॉन इंस्टीट्यूट में पहला मैच उत्तर सनशाइन वॉरियर्स (गवर्नमेंट बॉयस सीनियर सेकंडरी स्कूल) V/S
लिंगयाज के बीच खेला गया। पिच को देखते हुए लिंगयाज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला लिया। वॉरियर्स ने अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए 91 रनों का लक्ष्य दिया।

रोमांचक मैचों के साथ शुरू हुआ एकलॉन इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट

जहाँ बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत में अपने विकेट गंवाए वही अंत में बल्लेबाजों ने एक अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया। सनशाइन वॉरियर्स की तरफ़ से प्रियांश ने 13 रन, आकाश ने सर्वाधिक 22 और उत्कर्ष ने 14 रन बनाकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

जहाँ बल्लेबाज अपनी टीम के लिए अच्छा खेले वही गेंदबाज़ों ने भी कसर नहीं छोड़ी। प्रियांश ने 3 विकेट और आयुष ने 2 विकेट लेकर खिलाड़ियों को पवेलियन की ओर रवाना किया।


अब बात करते हैं लिंगयाज की तो उनकी तरफ़ से पीयूष ने सर्वाधिक 58 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। जिससे वॉरियर्स की परेशानी बढ़ने लगी।

दूसरे छोर से दक्ष ने 14 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलायी। बात करें गेंदबाज़ी की तो राकेश ने 3 विकेट और पीयूष ने 2 विकेट लेकर वॉरियर्स से जीत छीन ली। ताबड़ तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए पीयूष को “मैन ऑफ़ द मैच” चुना गया।

दूसरा मुकाबला ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल बनाम बीआरएस पब्लिक स्कूल के बीच में खेला गया। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फैसला लिया।

बीआरएस पब्लिक स्कूल पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। टीम की बल्लेबाज़ी कुछ ख़ास नहीं थी। 20 ओवर से पहले ही बीआरएस की पारी 91 रनों पर सिमट गई।

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के लिए लक्ष्य छोटा था। लेकिन फिर भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बीआरएस पब्लिक स्कूल की तरफ से सर्वाधिक अंकुश ने 14 रन बनाए, बीआरएस के रवि ने 13 रन बनाये।

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की धारदार गेंदबाज़ी के आगे बीआरएस स्कूल के विद्यार्थी नहीं टिक सके। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की तरफ से रोहन भाटी , सुमित और प्रिंस ने 3-3 विकेट चटकाए। पिच में गेंदबाज़ों के लिए काफी कुछ था। उछाल के साथ – साथ गेंद स्विंग भी हो रही थी। ज्ञानदीप स्कूल की बल्लेबाज़ी की बात करें तो रोहन ने 19 और जितेंद्र ने 15 रन बनाए।

इस मैच में बीआरएस पब्लिक स्कूल के खिलाडी संघर्ष करते हुए देखे गए। कोई भी गेंद बल्ले के बीच में नहीं लग रही थी। इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के रोहन भाटी रहे जिन्होनें गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया।

इस मैच को ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने अपने नाम किया। बीआरएस पब्लिक स्कूल की तरफ से हिमांशु ने 5 और रवि ने 2 विकेट झटके।

एकलॉन इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट में 46 टीमें भाग ले रही हैं। फरीदाबाद का आईपीएल इसे कहा जा सकता है। नॉक आउट गेम के हिसाब से सभी मैच खेले जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago