Categories: Public Issue

फरीदाबाद नगर निगम के संपत्ति कर सर्वे में सामने आई खामियां,नहीं भर पाएगा निगम का खजाना

फरीदाबाद नगर निगम में समय-समय पर विभिन्न प्रकार की शिकायतें रिकॉर्ड में देखी जाती रही है जो कि निगम के कर्मचारियों की लापरवाही की ही होती है। इस समय सामने आने वाली बड़ी खामियां संपत्ति कर सर्वे के मामले में है। सर्वे रिपोर्ट में किसी भी संपत्ति कर का पूरा ब्यौरा दर्ज नहीं किया गया है।

नगर निगम द्वारा सर्वे रिपोर्ट की जांच के दौरान सामने आया कि कहीं संपत्ति मालिक का नाम सही नहीं है तो कहीं संपत्ति मालिक का ब्यौरा ही नहीं दिया गया है। इन खामियों के चलते नगर निगम को अब फिर से नई शुरुआत करनी पड़ेगी। निगम को नई रिपोर्ट तैयार करनी पड़ेगी जिसके आधार पर ही वे संपत्ति मालिक को नोटिस भेज पाएंगे।

फरीदाबाद नगर निगम के संपत्ति कर सर्वे में सामने आई खामियां,नहीं भर पाएगा निगम का खजाना

इस रिपोर्ट के अनुसार निगम के रिकॉर्ड में 2.62 इकाइयां हैं जिन से संपत्ति कर वसूला जाता है। जब भी कुछ समय पहले निजी एजेंसी द्वारा तैयार कर निगम को दी गई रिपोर्ट में लगभग 5.5 लाख यूनिट सामने आए। जिनमें मकान, औद्योगिक इकाइयां व वाणिज्यिक संस्थान शामिल है।

नगर निगम इस सबके चलते असमंजस में भी है। इस वर्ष शहर वासियों से 50 करोड़ संपत्ति कर के रूप में नगर निगम ने वसूल किए हैं। लेकिन अब 150 करोड़ रुपए निगम शहर वासियों से वसूल कर पाएगा जोकि सर्वे रिपोर्ट में निगम क्षेत्र में मकानों व औद्योगिक इकाइयों के जुड़ने से संभव हो पाएगा।

2.88 लाख नई यूनिटी जुड़ने के कारण निगम को उम्मीद थी कि अब निगम का खजाना भरेगा परंतु सर्वे रिपोर्ट में पाई खामियों के चलते निगम को काफी इंतजार करना पड़ सकता है।

नगर निगम मुख्यालय के कई अधिकारी विनोद गुलाटी ने बताया कि नई सर्वे रिपोर्ट में पिछले रिकॉर्ड का अभी मिलान कर खामियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में थोड़ा समय लग सकता है। उन्होंने उम्मिड जताते हुए कहा कि नए वित्त वर्ष में ही भी संपत्ति कर वसूली के लिए नोटिस भेजना शुरू कर देंगे। साथ ही अन्य खामियों पर भी ध्यान देंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago