Categories: Health

कोविड-19 टीकाकरण शिविरों का आज विधायक सीमा त्रिखा द्वारा अवलोकन हुआ।

बडखल विधानसभा क्षेत्र में 18 से अधिक स्थानों पर लगाए गए कोविड-19 टीकाकरण शिविरों का आज विधायक श्रीमती सीमा द्वारा अवलोकन किया गया। शिविरों में 2733 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए।

कोविड-19 टीकाकरण शिविरों का आज विधायक सीमा त्रिखा द्वारा अवलोकन हुआ।

इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि कोरोना को दूर करने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास से देश में ही वैक्सीन तैयार हुई। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें कहीं दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि हर जगह शिविर लगाये गये हंै। उन्होंने सभी से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगे इस दिशा में सभी जन पहल करें।

विधायक ने कहा कि कोविड 19 की वैक्सीन लेने वाले सभी जन पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें किसी प्रकार की कोई शारीरिक परेशानी नहीं है। अभी तक कहीं से भी वैक्सीन की कोई साइड इफेक्ट की बात सामने नहीं आई है। इससे भविष्य में भी किसी प्रकार कोई परेशानी नहीं होगी। इसलिए बेझिझक टीका लगवाएं। समाज व परिवार की सुरक्षा के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है।

विधायक श्रीमती त्रिखा ने सभी आयोजक संगठनों व संस्थाओं के साथ-साथ डॉक्टरों, नर्सों व आशा वर्कर्स का कोविड-19 टीकाकरण शिविर लगाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि अन्य सामाजिक संगठन भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर लगवाने को आगे आएंगे ताकि हम इस महामारी पर जल्द से जल्द काबू पाने में सफल हो सकें।

इस मौके पर करमवीर बैंसला, सुमीत विज, परवीन चौधरी, अंजू भड़ाना, वीरेंद्र भड़ाना, आचार्य आदित्य शर्मा अध्यक्ष आवासीय सुधर मंडल, रामपाल भारद्वाज, नरेश कथूरिया, अजय कथूरिया, अमित मिगलानी, कुशाल शर्मा, एम.पी. भटिया, लेफ्टिनेंट सेवानिवृत कामेश्वर पांडेय, श्रीमती सुनीता मलिक, सनी खंडेलवाल, राजीव तुली, कुलदीप सिंह, डॉ. विजय शर्मा, गुलाम गौतम, अनूप बेदी, दिनेश तनेजा, आरके पटेल तथा धीरज सरपंच आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago