Categories: Press Release

कोरोना के दोबारा बढ़ रहे प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में काटे जा रहे फेस मास्क के चालान

फरीदाबाद: दोबारा बढ़ रहे कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में फेस मास्क के चालान काटे जा रहे हैं ताकि लोगों को इस महामारी से सुरक्षित रखा जा सके।

सरकार के आदेशों के तहत 19 मार्च से 20 अप्रैल 2021 तक मास्क में पहनने वाले व्यक्तियों के चालान काटे जा रहे हैं।

कोरोना के दोबारा बढ़ रहे प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में काटे जा रहे फेस मास्क के चालान

पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है की लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोरोनावायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाए और मास्क में पहनने वाले व्यक्तियों के चालान काटे जाएं।

उन्होंने बताया कि कोरोना की वैक्सिंन अस्पतालों में उपलब्ध है और यह पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण करवाएं और इस महामारी से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।

पुलिस ने फरीदाबाद में 22 मार्च को 938 फेस मास्क चालान किए हैं और 3588 लोगों को कोरोनावायरस के संबंध में जागरूक भी किया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक फेस मास्क के 83094 चालान काटे गए हैं और 574726 लोगों को कोरोना महामारी से बचने के बारे में जागरूक किया गया है।

पुलिस आयुक्त डॉ अर्पित जैन ने कहा की कोरोना महामारी का दूसरा फेज पहले से भी खतरनाक है इसलिए उचित सावधानियां बरतकर नागरिक अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।

उन्होंने कहा कि नागरिक अपने साथ साथ दूसरे लोगों को भी कोरोना से बचने के लिए उचित सावधानियों के बारे में जागरूक करें और कोरोना महामारी को फैलने से रोकने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

6 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

6 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

6 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

6 months ago