Categories: Faridabad

शायद अब शुरू हो जाए इस सड़क का निर्माण कार्य, फिर से शुरू की गई है टेंडर प्रक्रिया

शहर के सबसे चर्चित सड़क हार्डवेयर-प्याली सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। नगर निगम की ओर से दोबारा से टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

शहर के मुख्य इलाकों को जोड़ने वाली हार्डवेयर-प्याली रोड कई वर्षों से खस्ताहाल है। यह सड़क डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, जनता कॉलोनी, एनएच-दो, एनएच-एक, मुजेसर, एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र, प्रेस कॉलोनी, सारन गांव, गाजीपुर, सुंदर कॉलोनी, नंगला एंक्लेव, पर्वतीय कॉलोनी को आपस में जोड़ती है। रोड पर गड्ढों की वजह से कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

शायद अब शुरू हो जाए इस सड़क का निर्माण कार्य, फिर से शुरू की गई है टेंडर प्रक्रिया

नगर निगम ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी किए थे। यह 12 मार्च को खुलने थे, एक ही आवेदन आने के कारण टेंडर रद्द कर दिए गए। नियम के मुताबिक कम से कम दो कंपनियों को टेंडर अवश्य भरने चाहिए। इसके बाद ही निगम टेंडर का काम आवंटित कर सकता है। नगर निगम ने 12 फरवरी को सड़क के लिए करीब 5.93 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए थे।

गौरतलब है कि इस सड़क से काफी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था वही इस सड़क पर समाजसेवी संस्थाएं व स्थानीय लोग आए दिन प्रदर्शन करते हैं। इस समय बाबा राम केवल इस सड़क को लेकर अपने प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते वर्ष एक इंजीनियर की इस सड़क के गड्ढों के कारण मौत हो गई थी वही बरसात के दिनों में यहां के हालात काफी बदतर हो जाते हैं।

कैबिनेट मंत्री व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने विधानसभा सत्र के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने इस सड़क का मुद्दा पेश किया था जिसके बाद इस सड़क टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया गया हालांकि इस सड़क की टेंडर प्रक्रिया को पहले भी शुरू किया गया था परंतु ठेकेदार नहीं मिलने के कारण सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया वही एक बार फिर से टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार तो सड़क का निर्माण हो ही जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago