Categories: FaridabadGovernment

तपेदिक दिवस पर सैकड़ों टीबी मरीजों को विशेष पोषाहार किया वितरित

शहीदी दिवस एवं तपेदिक दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित जिला रेडक्रास भवन में विक्टोरा ऑटो की मदद से सैकड़ों टीबी मरीजों को विशेष पोषाहार का वितरण किया गया।

इस मौके पर विक्टोरा ऑटो के चेयरमैन हरदीप सिंह बांगा, अजय सिंह प्रबंधक, ज्योति नागपाल सहायक प्रबंधक, मीनाक्षी गोयल आजीवन सदस्य, जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार, सहसचिव बिजेंद्र सौरोत, सहायक पुरुषोत्तम सैनी, विमल खंडेलवाल, प्रताप सिंह आजीवन सदस्य तथा टीबी कोर्डिनेटर मधु भाटिया, डा. एमपी सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

तपेदिक दिवस पर सैकड़ों टीबी मरीजों को विशेष पोषाहार किया वितरित

इस मौके पर टीबी मरीजों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह देते हुए जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने कहा कि टीबी आज भी विश्व का खतरनाक संक्रामक रोग है। उन्होंने कहा कि टीबी के रोग को खाने में हरी पत्तेदार और फली वाली सब्जियां खाना जरूरी है।

यह शरीर को आयरन और विटामिन बी की कमी नहीं होने देती। वहीं टीबी कोर्डिनेटर मधु भाटिया ने कहा कि टीबी के मरीज को अपने खाने में हर तरह की सब्जी को शामिल करना चाहिए। फलों में शरीफा और बेरी का सेवन करें। बेरी टीबी में काफी अच्छी होती है। इसमें विटामिन, पोटेशियम और मिनरल्स होते हैं।

टीबी के मरीजों को रोज दूध पीना चाहिए और इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह टोंड दूध हो। टीबी के मरीज के खाने में प्रोटीन होना भी बहुत जरूरी है। टीबी के दौरान शरीर में बहुत कमजोरी आती है और प्रोटीन इससे लडऩे की ताकत देता है। प्रोटीन के लिए मछली, तोफू, पनीर, दालें, अंडे, सोया और मांस भी खाएं।

इस मौके पर विक्टोरा ऑटो चेयरमैन हरदीप सिंह बांगा ने कहा कि उनकी संस्था समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद को आगे रहती है। इसी कड़ी में उन्होंने आज जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से टीबी मरीजों को डाइट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि आगे भी वे इसी तरह के कार्य प्रशासन के सहयोग से गरीब व जरूरतमंदों के लिए करते रहेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago