Categories: Press Release

बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी खाटूश्याम महाराज की शोभायात्रा

दिनांक 25 मार्च 2021 को सेक्टर 10 से सेक्टर 3 श्याम बाबा मंदिर तक फागुन की एकादशी के अवसर के ऊपर भव्य निशान शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। बाबा श्याम के भक्त राजेश गुप्ता ने बताया कि वह हर वर्ष इसका आयोजन बड़ी धूमधाम से करते हैं, हमारा परिवार सदियों से इस परंपरा से जुड़ा हुआ है।


श्याम बाबा मंदिर के प्रधान बलवीर शर्मा ने बताया कि फागुन के महीने में खाटूश्यामजी में दूर-दूर से भक्त बाबा को निशान चढ़ाने आते हैं, परंतु जो भक्त खाटू नहीं जा पाते वह हमारे सेक्टर 3 खाटू मंदिर में निशान चढ़ाने आते हैं।

बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी खाटूश्याम महाराज की शोभायात्रा


विमल खंडेलवाल ने बताया कि फागुन के महीने में खाटूश्यामजी में बहुत बड़ा मेले का आयोजन होता है, इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए, प्रशासन की आदेश अनुसार ज्यादा भीड़ ना करते हुए फरीदाबाद में विभिन्न स्थानों से शोभा यात्रा सेक्टर 3 मंदिर प्रांगण में आती है।

साथ ही विशेष अवसर के ऊपर ढोल नगाड़े बजाते हुए बाबा श्याम के गीत गाते हुए बाबा को रीझाते हुए इस भव्य रुप से निशान यात्रा का आयोजन किया जाता है ।फरीदाबाद में जगह-जगह से लोग सुंदर-सुंदर खाटू श्याम जी के निशान बनाकर बाबा का नाम लेकर घरों से निकल पड़ते हैं।

और यह निशान खाटू श्याम जी की प्रतिमा के सामने अर्पित करते हैं। भगवान से सुख और समृद्धि की कामना करते हैं। अबकी बार तो विशेष रहा की सभी ने कोरोना वैश्विक महामारी से निजात पाने के लिए बाबा से अरदास की हमें इस बीमारी से जल्दी छुटकारा मिल सके और जीवन पहले की तरह सुचारू रूप से कुशल पूर्वक चले।

शाम को भी भजन मंडलियों के द्वारा देर रात तक भजनों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम सभी सरकारी नियमों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।


शोभायात्रा में विशेष रुप से राजेश गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, राजीव मित्तल, मधुसूदन माटोलिया, विमल खंडेलवाल, रचिता अग्रवाल, सुरेश कंबोज ,पीएल खंडेलवाल, वीके गुप्ता, पवन पटवारी, रामलाल, बाबूलाल, इंद्र गुप्ता, यशपाल ,राजकुमार खंडेलवाल, गौरव कंबोज, योगेश तिवारी, सतीश डालमिया, एवं श्याम बाबा के अनन्य भक्तगण उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago