Categories: Press Release

सार्वजनिक होली खेलने पर होगा कोरोना पर सार्वजनिक परीक्षाएं देने पर नही होगा : कृष्ण अत्री

फरीदाबाद। आज वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा परीक्षा नियंत्रक राजीव सिंह को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की तर्ज पर ऑनलाइन मोड़ में परीक्षाएं करवाने के लिए वाईस चांसलर के नाम ज्ञापन सौंपा।

एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि हाल ही में फरीदाबाद में स्तिथ जेसी बोस यूनिवर्सिटी में छात्रों की परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से कराने का तुगलकी फरमान जारी किया हैं

सार्वजनिक होली खेलने पर होगा कोरोना पर सार्वजनिक परीक्षाएं देने पर नही होगा : कृष्ण अत्री

जबकि अभी तक भी यूनिवर्सिटी में कक्षाएं तथा सभी तरह के टेस्ट ऑनलाइन माध्यम से हुए हैं और हो भी रहे हैं। इस फैसले को लेकर यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं में काफी रोष हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों पहले कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने भी इसी तरह से ऑफलाइन मोड़ में परीक्षाएं कराने का तुगलकी फरमान जारी किया था लेकिन छात्रों के विरोध करने के बाद परीक्षाएं कराने का तुगलकी फरमान 2 बार वापिस ले चुकी हैं

और एक फैसला तो 22 मार्च को वापिस लेकर ऑनलाइन परीक्षाएं कराने का नोटिफिकेशन जारी किया हैं। ऐसे में एक ही प्रदेश की दो यूनिवर्सिटियों में अलग-अलग माध्यम से परीक्षाएं लेना छात्रों के साथ भेदभाव हैं।

कृष्ण अत्री ने बताया कि कोरोना का संक्रमण दोबारा से बढ़ने लगा हैं और आये दिन संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़त हो रही हैं। प्रदेश COVID-19 हॉटस्पॉट के तौर पर उभरा है, जो चिंताजनक है और फरीदाबाद को रेड जोन में रखा गया हैं। ऐसे में फरीदाबाद जिले में स्तिथ जेसी बोस यूनिवर्सिटी में ऑफलाइन माध्यम में परीक्षाएं कराना कोरोना को बढ़ावा देने की कोशिश हैं।

वहीं YMCA यूनिवर्सिटी के छात्र नेता मयंक भारद्वाज ने कहा कि इस मांग को लेकर छात्र पिछले एक महीने से प्रयासरत हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं नही रेंग रही हैं। 22 मार्च को भी हरियाणा के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, शिक्षामंत्री और YMCA यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर के ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा था लेकिन उसके बाद सरकार का गैर जिम्मेदाराना ब्यान सामने आया हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि परीक्षाओं को लेकर फ़ैसला यूनिवर्सिटी स्वयं लेंगी। वहीं हरियाणा के गृहमंत्री ने होली को सार्वजनिक रूप से मनाने के लिए मना किया हैं लेकिन छात्रों के सार्वजनिक रूप से एग्जाम देने पर कोई रोक नहीं लगाई हैं। इससे सरकार की मंशा साफ हैं कि सरकार को छात्रों की बिल्कुल भी चिंता नहीं हैं।

इस मौके पर YMCA यूनिवर्सिटी के छात्रनेता मयंक भारद्वाज, देव चौधरी, दुर्गेश दुग्गल, दिनेश कटारिया, भारत तंवर, राहुल कौशिक, चिराग गुप्ता, करण भंडारी, प्रियंका सूर्यवंशी, डॉली गुप्ता, ललिता रूहल, श्रुति गिरी, रिया मंगला, आशी माहेश्वरी, यश भारद्वाज, रिशु जांगिड़, अरुण मलिक, ऋषिराज जाखड़, लवनीश, तरुण, कुशल राव, विनीत राव, हिमांशु पंडित, सोनू राजपूत आदि मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

7 hours ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago