हरियाणा में महिला पुलिस कर्मियों को सरकार ने दिया खास तोहफा, जानिये क्या है तोहफे में

किसी भी जगह को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस कर्मियों की अहम भूमिका होती है। महिला पुलिसकर्मी हो या पुरुष सभी के लिए सरकार भी अनेको काम कर रही है। लेकिन हरियाणा पुलिस बल में तैनात महिला कर्मियों के लिए थानों व चौकियों में जरूरी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इन थाने और चौकियों में न तो शौचालय हैं और न ही महिला पुलिस कर्मियों के बैठने के लिए अलग से कमरे।

जिस देश में महिलाओं के लिए इतने काम हो रहे हैं, उसी देश के एक प्रदेश में इन सुविधाओं का आभाव बना हुआ है। अब पुलिस कल्याण बोर्ड की बैठक में महिला पुलिस कर्मियों को आने वाली इन परेशानियों पर गंभीरता से मंथन किया गया।

हरियाणा में महिला पुलिस कर्मियों को सरकार ने दिया खास तोहफा, जानिये क्या है तोहफे में

महिलाओं के शौचालय बहुत अहम चीज़ है। सरकार का निरंतर प्रयास भी है कि देश में महिलाओं के लिए अलग से शैचालय बनाये जाएं। हरियाणा सरकार देर से जगी लेकिन उठी तो सही। पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने जिले में सभी थानों और चौकियों में महिला पुलिस कर्मियों के लिए अलग से कमरे तथा शौचालयों की सुविधा सुनिश्चित की जाए।

महिलाएं हर क्षेत्र में प्रदेश का रोशन कर रही हैं। सभी क्षेत्रो में महिलाओं का बोल-बाला है। लेकिन हरियाणा पुलिस में करीब 65 हजार कर्मचारियों की नफरी है। इसमें आठ से नौ प्रतिशत तक महिला पुलिसकर्मी हैं। ज्यादातर महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी फील्ड में रहती है। ड्यूटी के दौरान भी इन महिला पुलिस कर्मियों को जनसुविधाओं की जरूरत रहती है।

प्रदेश सरकार का यह तोहफा काफी सकारात्मक है। महिला पुलिसकर्मियों के लिए यह काम हालांकि बहुत पहले हो जाने चाहिए थे लेकिन फिर भी अब इस फैसले की तारीफ होनी चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago