हरियाणा के इस गांव में शुरू हुआ जोगियों का जोग, दर्द के साथ एकांत की साधना में तप कर बनेंगे योगी

भारत में अनेकों मान्यताएं अनेकों संस्कार हर वर्ग में बटे हुए हैं। हमारे देश में योगी से लेकर साधु इनकी बहुत इज़्ज़त की जाती है। इनकी कड़ी तपस्या सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। एकांत और दर्द के बीच 40 दिन की कठोर साधना से गुजरने के बाद नाथ संप्रदाय में साधक योगी बनते हैं। इस आध्यात्मिक संप्रदाय में पहले औघड़ फिर योगी बनाने की परंपरा है।

जितना आसान जीवन इन योगियों का लगता है, उस से कठिन तो इनका तप होता है। ऐसा तप जो सोचा भी नहीं जा सकता। हरियाणा में बाबा मस्तनाथ अस्थल बोहर मठ नाथ संप्रदाय का जाग्रत शक्तिपीठ है। इस बार यहां वार्षिक मेले के दो दिन बाद से होली तक कान चीरा संस्कार करके योगी बनाने का विधान पूरा किया जा रहा है।

हरियाणा के इस गांव में शुरू हुआ जोगियों का जोग, दर्द के साथ एकांत की साधना में तप कर बनेंगे योगी

यह परंपरा सदियों से चलती आ रही है। इनकी कड़ी तपस्या की धुन सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे अस्थल बोहर मठ में दो औघड़ जन को कान चीरा संस्कार देकर योगी की साधना के लिए एकांतवास में भेेजेंगे। नाथ सिद्धों की दी हुई व्यवस्था पर पहले औघड़ जन को वार्षिक मेले के तीसरे दिन नवमी को गद्दी में विराजमान महंत योगी से दीक्षा की अनुमति लेनी होती है।

यह दीक्षा ऐसे ही नहीं दी जाती है। इसके लिए सबकुछ त्याग करना पड़ता है। जिसमें सबकुछ त्यागने की शक्ति होती है उसी को दीक्षा दी जाती है। इसकी अनुमति के बाद कान चीरा संस्कार कर कान में कुंडल डाल दिया जाता है। कान चीरा संस्कार बिल्कुल गुप्त प्रक्रिया है। इस दौरान साधक व गुरु के अलावा और किसी को भी उस एकांत वास में जाने की अनुमति नहीं होती है। यह साधना 40 दिन तक चलती है।

इस साधना तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ करना होता है। कोई भी ऐसे ही इस साधना का हिस्सा नहीं बन सकता है। इस दौरान साधक को बाबा मस्तनाथ व गुरु गोरखनाथ महाराज के नाम-मंत्र का निरंतर जप करना होता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago