नहीं बनने देंगे कचरे का पहाड़, 2 दिन में कर दी जाएगी अर्जी दाखिल

नगर निगम फरीदाबाद द्वारा पाली गांव के अरावली क्षेत्र में जबरदस्ती जगह पर कब्जा करने और उसमें बंधवाड़ी जैसा कचरा पहाड़ बनाने के विरोध में आज पाली गांव में क्षेत्र के सभी गांवों व कालोनियों की महापंचायत हुई।

इस महापंचायत में पाली, मोहबताबाद, पाखल, पावटा, गोठड़ा नयागांव, भांकरी, सैनिक कालोनी, नवादा, डबुआ, खेड़ी व नेकपुर के मौजिज लोगों ने हिस्सा लिया।

नहीं बनने देंगे कचरे का पहाड़, 2 दिन में कर दी जाएगी अर्जी दाखिल

महापंचायत में नगर निगम द्वारा चंडीगढ़ हाई कोर्ट में 1992 से चल रहे केस की अनदेखी करते हुए पाली गांव की पट्टी शामलात जमीन पर कब्जा करने और यहां गुड़गांव तक कि पुलिस लगा कर बंधवाड़ी जैसा कचरा घर बना देने का पुरजोर विरोध किया गया।

पंचायत का कहना है की नगर निगम ने पुलिस को झूठा परमिशन लेटर देकर माननीय कोर्ट को बेवकूफ बनाया है।

यही नही, मौके पर जब ग्रामीण मौजिज लोग पंहुचे तो पुलिस ने बुजुर्ग एवं मौजिज लोगों को गाली गलौच एवं लाठी बल के सहारे वहां से ये कहकर भगाया की अगर कोई भी यहां दिखाई दिया तो उसे पूरी जिंदगी जेल में काटनी होगी। ग्रामीणों को फ़ोटो खींचने तक नही दिया गया।

महापंचायत की और से नियुक्त वकीलों ने बताया कि इस मुद्दे पर माननीय हाई कोर्ट में दो दिन के अंदर अर्जी दाखिल कर दी जाएगी और साथ ही पेड़ काटने एवं जीवित जल क्षेत्र के बिल्कुल किनारे खुले में कचरा डाल कर पूरे वातावरण को बर्बाद करने के लिए माननीय NGT कोर्ट में इन निगमों के खिलाफ केस दर्ज करवाये जाएंगे।

इसके साथ ही स्थानीय पुलिस द्वारा माननीय कोर्ट के आदेश को ना मान कर निगम के झूठे पर्चे को महत्व देने, गांव वालों के साथ गलत व्यवहार करने एवं ग्रामीणों को इतनी गलत गतिविधि की फोटोग्राफी करने से रोकने व डराने के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago