Categories: Press Release

नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने राष्ट्रीय तंबाकू कंट्रोल कार्यक्रम के तहत वर्कशॉप का किया आयोजन

तंबाकू का किसी भी रूप में प्रयोग लेने वाले व्यक्ति के लिये जानलेवा हो सकता है। इसके अधिक उपयोग किए जाने से व्यक्ति की जान जा सकती है। यह विचार उपायुक्त एवं नगर निगम कमिश्नर यशपाल ने आज एनआईटी स्थित गोल्फ कोर्स के सभागार में जिले के राष्ट्रीय तंबाकू कंट्रोल कार्यक्रम के दौरान आयोजित नेशनल वर्कशॉप ऑफ ला इंफोसर के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहे।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों , समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने- अपने स्तर पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत किसी भी प्रकार के व्यसन सामग्री की रोकथाम हेतु प्रचार- प्रसार करना सुनिश्चित करें और लोगों को तंबाकू उपयोग के बुरे प्रभावों से संबंधित जानकारी देकर इसके बुरे प्रभाव बारे अवगत करा कर समय रहते लोगो को जागरूक करने का प्रयास करें ताकि इसके बुरे प्रभाव से होने वाले कैंसर जैसे घातक रोगों से इसका उपयोग करने वाले लोगो को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को तंबाकू पदार्थ बेचना दंडनीय अपराध है ।

नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने राष्ट्रीय तंबाकू कंट्रोल कार्यक्रम के तहत वर्कशॉप का किया आयोजन

इसके साथ ही शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बिक्री भी दण्डनीय अपराध की सम्बंधित धारा का प्रावधान है। जिसकी उलंघना किए जाने व दोषी पाए जाने वाले पर 200 रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य,पुलिस, शिक्षा खाद्य एवं औषधि प्रशासन ,शहरी निकाय, सूचना एवं जनसंपर्क आबकारी व कराधान, नापतोल, श्रम विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य , परिवहन, रेलवे, कानूनी सेवाएं विधिक प्राधिकरण का आव्हान करते हुए कहा कि वे तंबाकू नियंत्रण हेतु अपने से संबंधित दायित्वों को अपने स्तर पर समय रहते पूरा करने का प्रयास करें ताकि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

उल्लेखनीय है कि जनरेशन सर्वाइवर एसोसिएशन इस मुहिम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया,एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, सीएमओ रणदीप पुनिया, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ रामभगत, कोटपा की नोडल अधिकारी नरेन्द्र कौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago