Categories: Press Release

जितेंद्र चंदेलिया के भाई पर हुए हमले को लेकर पुलिस कमिश्रर से मिले जिले के कांग्रेसी

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया के भाई पर हुए जानलेवा हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज जिले के कांग्रेसी पुलिस कमिश्रर ओ.पी. सिंह से मिले और उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया। तयशुदा कार्यक्रम के तहत जिले के कांग्रेसी नेता सेक्टर-21ए स्थित पुलिस कमिश्रर कार्यालय पर एकत्रित हुए और पुलिस कमिश्रर से मिलने उनके कार्यालय में पहुुंचे।

इस मौके पर विधायक नीरज शर्मां, कांग्रेसी नेता विजय प्रताप, कांग्रेसी नेता लखन सिंगला, कांग्रेसी नेता राजन ओझा, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, चेयरमैन डा. एस.एल. शर्मा, कांग्रेसी नेता गुलशन बगगा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण तेवतिया, प्रवक्ता पराग शर्मा, कांग्रेसी नेता जगन डागर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल, अनीशपाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनू चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष ग्रामीण गंजना कालीरमन व सुनीता फागना, कांग्रेसी नेता विजय कौशिक, ज्ञानचंद आहुजा चेयरमैन, अनीशपाल आदि मौजूद थे।

जितेंद्र चंदेलिया के भाई पर हुए हमले को लेकर पुलिस कमिश्रर से मिले जिले के कांग्रेसी

इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि यह हमला रंजिशन किया गया है और इस हमले में पीडि़त बुरी तरह से जख्मी हो गया है, उसकी कई सर्जरियां अभी तक हो चुकी है, लेकिन फिर भी उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रही है और दोषियों को बचाने का काम कर रही है।

पुलिस कमिश्रर ने कांग्रेसियों की बात गंभीरतापूर्वक सुनते हुए तुरंत ही उक्त मामले को लेकर डीसीपी क्राईम से बात करके सेक्टर-30 सीआईए को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा और उन्हें निर्देश दिए कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच करके फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago