Categories: Politics

नये कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को लेकर किसान लंबी लड़ाई को तैयार

किसान आंदोलन को पूरे 4 महीने होने जा रहे हैं। लेकिन अभी किसान अपनी मांगों को लेकर पड़े हुए हैं। अब कोरोना महा मारी भी फिर से फैलने लगी है। प्रतिदिन कोरोना के कई नए मरीजों सामने आ रहे हैं।

ऐसे में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का कहना है कि सरकार कोरोना की आड़ में उन जगह प्रतिबंध लगा सकती है जहां अधिक संख्या में किसान धरने पर बैठे हैं। जबकि आंदोलनकारी किसान 1 लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। टिकैत ने कहा कि आंदोलन जारी रखने के लिए उन्होंने नवंबर दिसंबर तक की तैयारी की हुई है।

नये कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को लेकर किसान लंबी लड़ाई को तैयार

ज्ञात है कि किसान केंद्र सरकार द्वारा बनाए नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। जोकि द प्रोड्यूसर्स एंड कॉमर्स एक्ट 2020, द फार्मर्स एग्रीमेंट ऑन प्राइस इंसोरेंस कमोडिटीज़ एक्ट 2020 एवं द एसेंशियल कमोडिटीज़ एक्ट 2020 हैं।

आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार को इन नए कानूनों को वापस लेना चाहिए। क्योंकि उन्हें आशंका है कि इन कानूनों से एमएसपी और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी । जबकि सरकार नए कानूनों को कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के तौर पर पेश कर रही है।

सितंबर माह में पारित हुए नए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए चल रहे किसान आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक कृषि कानून को वापस नहीं लिया जाता तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया है।

इस कारण देश के विभिन्न हिस्सों में रेलवे सड़क परिवहन के प्रभावित होने की संभावना है और बाजार भी बंद रहेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के दौरान भारत बंद सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अपने दिवंगत पिता महेंद्र सिंह टिकैत को इस दौरान याद करते हुए कहा कि वे हमेशा कहा करते थे कि यदि हरियाणा आंदोलन के समर्थन में खड़ा होता है तो सरकार कब जाती है।

राकेश टिकैत का कहना है कि यह लड़ाई केवल किसानों की नहीं बल्कि गरीब व छोटे व्यापारियों की थी। आंदोलनकारी किसान आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं जबकि सरकार की तरफ से भी साफ कह दिया गया है कि कानून वापस नहीं होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago