Categories: CrimeFaridabad

मास्क के नाम पर ओडिशा के बिजनेसमैन से ठगे लाखों रुपए

सम्बलपुर ओडिशा के बिजनेसमैन के साथ फेस मास्क सप्लाई करने का वादा करने की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक 23 वर्ष के युवक को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है ।

पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फ़ोन , 10 से भी ज्यादा सिम कार्ड, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड तथा 10लाख रूपए भी जब्त किए हैं ।

मास्क के नाम पर ओडिशा के बिजनेसमैन से ठगे लाखों रुपए


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी नई दिल्ली के जैन नगर में रहने वाले जतिन सहगल ने सम्बलपुर सिटी में धानुपली पुलिस सीमा के अन्तर्गत सुनापली के 36 वर्षीय मनोज कुमार बराडो को धोखा दिया है ।

बराडो जिनका कि आयात निर्यात का कारोबार है ने जतिन सहगल पर ई-पेमेंट के माध्यम से रकम की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है । यह घटना पिछले वर्ष मई महीने में घटित हुई है और इस बाबत 16 जून 2020 को केस दर्ज किया गया है ।


शुक्रवार को प्रैस को संबोधित करते हुए नरसिंघा भोल, इन्स्पेक्टर जनरल आफ पुलिस ( उत्तरी क्षेत्र) ने कहा ” यह एक ई-कॉमर्स फ्राड का मामला है, आरोपी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट के द्वारा यह दावा किया कि वह एलईडी रैंटल नामक कम्पनी चलाता है जो मास्क का कारोबार करती है ।

उसने फेसबुक पर यह दावा भी किया की उसकी कम्पनी का आफिस गुड़गांव में है।
उसने फर्जी फेसबुक अकाउंट पर एक विज्ञापन पोस्ट किया । बराडो भी विज्ञापन को देखकर आरोपी के सम्पर्क में आया ।


भोल ने बताया कि बराडो ने फेस मास्क को बड़ी मात्रा में खरीदने की इच्छा जताई और आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में तीन लाख रुपए जमा करवा दिये ।


तत्पश्चात पीड़िता से और अधिक राशि वसूलने के मकसद से आरोपी ने एक कुरियर कंपनी की नकली बनवाई । ताकि पीड़िता के दिमाग़ में विश्वास पैदा हो जाए कि वह ओमान, दुबई और मस्कट की मध्यस्थ फर्मों के माध्यम से मलेशिया की फर्म से फेस मास्क की सप्लाई कर देगा ।


इससे पीड़िता के दिमाग़ में विश्वास पैदा हो गया और उसने फोन पे के द्वारा 25 लाख रूपए और जमा करवा दिये ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago