विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर, जानिए किन देशों ने लगा दी है यात्रा पर पाबंदी

महामारी ने फिरसे धमाकेदार दस्तक देदी है। लगातार मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पूरी दुनिया में महामारी ने एक बार फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है। इस खतरनाक महामारी के प्रसार पर काबू पाने के लिए कई देश अपने स्तर से एहतियातन कदम उठा रहे हैं। इनमें से कुछ देशों ने लॉकडाउन की प्रक्रिया अपनाई है तो कुछ देशों ने नए स्ट्रेन से बचने के लिए विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

महामारी ने सभी की जिंदगियों पर काफी प्रभाव डाले हैं। दुनिया के हर कोने में इसने तबाही मचाई है। जनता अभी भी इसके प्रति गंभीर नहीं है। फिनलैंड की सरकार ने 17 अप्रैल 2021 तक के लिए विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर, जानिए किन देशों ने लगा दी है यात्रा पर पाबंदी

कोई भी क्षेत्र महामारी के प्रकोप से नहीं बच सका। सभी क्षेत्रों में इसकी मार देखी गई। 22 मार्च से इटली ने भी बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 खतरनाक जोन को  रेखांकित करते हुए विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर छह अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी है। बता दें कि इटली ऐसा पहला यूरोपीय देश है, जिसने सबसे पहले राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया था। 

जिस महामारी ने पूरे विश्व में तहलका मचाया है। उसी महामारी को लेकर अब को बेपरवाही बरत रहे हैं। काफी देशों ने इससे बचने के लिए कड़े प्रयास किये हैं। जर्मनी ने पूरे देश में लॉकडाउन को 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। यहां की सरकार ने कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं जिसके तहत महामारी से प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों को प्रवेश के लिए क्वारंटीन और जांच की शर्त रखी है।

दुनिया में एक बार फिरसे लगातार महामारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिनों तक मामले कम थे लेकिन अब मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बढ़ते मामले को देखते हुए नीदरलैंड ने भी लॉकडाउन को 20 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान यहां की सरकार ने अपने नागरिकों से 15 मई तक विदेश की यात्रा नहीं करने को कहा है।  

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago