रंगो के त्योहार होली को सेलिब्रेट करने से पहले पढ़ ले यह हेल्थ और सेफ्टी टिप्स

रंगों का त्योहार होली आज पूरे देश भर में मनाई जा रही है। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाने वाला पर्व होली भारत में तीन दिनों तक मनाई जाती है। पहले दिन होलिका दहन, दूसरे दिन धुलेंड़ी यानी धूल या होलिका के राख की होली और तीसरे दिन रंगों की होली खेली जाती है।

कोरोना के चलते होली के रंग कुछ फीके पड़े है परंतु फिर भी जो लोग होली खेलने की योजना बना रहे है वह अपने सेहत और सेफ्टी का भी ध्यान रखें। सर्वोदय अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ आस्था गुप्ता ने सेफ होली खेलने के उपाय बताए।

रंगो के त्योहार होली को सेलिब्रेट करने से पहले पढ़ ले यह हेल्थ और सेफ्टी टिप्स

सनस्क्रीन: घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बिल्कुल न भूलें। होली के रंग त्वचा पर लगने से पहले अपने हाथ-पैरों के साथ अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से सनस्क्रीन लगा लें। त्वचा पर सनस्क्रीन घर से बाहर निकलने से आधा घंटे पहले लगाएं।

नेल पॉलिश का करें प्रयोग: होली के रंग से अपने खूबसूरत नाखूनों को सुरक्षित रखने के लिए उनमें नेल पॉलिश का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा करने से आपके नाखूनों पर रंग नहीं लगेगा।

होंठों की देखभाल-
होंठों की देखभाल करने के लिए उन पर वैसलीन लगाकर लिपस्टिक लगा लें। ऐसा करने से आपके होंठों पर होली का रंग नहीं चढ़ेगा।

चेहरे को रगड़ने से बचें-
चेहरे पर से लगे होली के रंग को छुड़ाने के लिए कभी भी अपने चेहरे को रगड़कर साफ न करें। चेहरे से रंग को निकालने के लिए साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल करते समय चेहरे को अधिक बिल्कुल न रगड़ें।

उबटन-
होली का रंग छुड़ाने के लिए कोशिश करें कि आप फेसवॉश या साबुन की जगह चेहरे पर किसी उबटन का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा को नुकसान नहीं होगा।

डॉ आस्था गुप्ता ने बताया कि पक्के रंगों का इस्तेमाल न करे। यदि आप होली खेलना चाहते है तो फूलों की होली खेले। पक्के रंगों से स्किन पर काफी प्रभाव पड़ता है वही पक्के रंगों से 80 प्रतिशत स्किन पर नुकसान होगा और फूलों की होली से केवल 5 प्रतिशत नुकसान पहुंचेगा।

यदि आपको पक्का रंग लग गया है तो उसे मुलायम हाथों से हटाए। मुंह को ज्यादा रगड़ करना धोएं और धोने के बाद क्रीम और नारियल तेल का इस्तेमाल करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago