Categories: Politics

किसानों के हल पर सवार होकर राजनीतिक शह पर घटना को दिया गया अंजाम

फरीदाबाद:- पंजाब के मलोट शहर में अबोहर के भाजपा विधायक श्री अरुण नारंग के साथ की गयी मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में आज हरियाणा के तमाम जिला मुख्यालयों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया ।

इसी कड़ी में फरीदाबाद में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और विधायिका सीमा त्रिखा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बताया ।

किसानों के हल पर सवार होकर राजनीतिक शह पर घटना को दिया गया अंजाम

आज भाजपा के विधायक, जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मलोट शहर में अबोहर के भाजपा विधायक श्री अरुण नारंग के साथ की गयी मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की ।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा है कि पुलिस की मौजूदगी में भाजपा विधायक के कपड़े फाड़ कर मारपीट को गई यह बर्दास्त नही किया जाएगा.

इस तरह की घटना आगे ना हो इसलिए सरकार को यह मामला संज्ञान में लेकर एफआईआर दर्ज करानी चाहिए. इस कृत्य से लोकतंत्र की हत्या हुई है।

किसानों के हल पर सवार पंजाब

विधायिका सीमा त्रिखा ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और इसे पंजाब सरकार की साजिश बताते हुए कहा कि भोले भाले किसानों के हल पर सवार पंजाब के राजनीतिक लोगों ने लोकतंत्र का गला घोटते हुए अबोहर के बीजेपी विधायक अरुण नारंग के साथ जमकर मारपीट की।

उनकेेेे कपड़े तक फाड़ डाले जिसकी भाजपा निंदा करती है उन्होंने कहा की पुलिस की मौजूदगी में यह हमला हुआ और पुलिस देखती रह गई यह सब पंजाब सरकार की शह पर किया गया है ।

इसीलिए प्रदेश के तमाम मुख्यालयों पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पुतले जलाए गए है ।

वही इस रोष प्रदर्शन में शामिल हुए धनेश अदलखा (चेयरमैन हरियाणा सरकार ) ने कहा कि यह धरना एक सांकेतिक धरना है .राज्य सरकार का पहला जिम्मा प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा करना होता है.जिमसें पंजाब सरकार फेल हो गई है ।

भाजपा में जिला महासचिव एम. सी.मित्तल ने कहा कि पंजाब की नाकामियों को गिनाने का समय था. तभी कांग्रेस के पार्टी के अराजक तत्वो ने भाजपा के विधायक के साथ दुर्व्यवहार किया. इसलिए आज सभी भाजपा के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों द्वारा पंजाब के सीएम का पुतला फूंका।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago