Categories: Faridabad

कोरोना के बीच परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग सतर्क, की है यह विशेष तैयारी

जिले में इन दिनों 9वीं और 11वीं की फाइनल परीक्षाएं चल रही है जिसको लेकर शिक्षा विभाग द्वारा काफी तैयारियां की गई हैं। कोरोना से संबंधित सभी नियमों की पालना करते हुए सरकारी स्कूलों में परीक्षाएं चल रही है।

दरअसल, कोरोना के चलते शिक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव आया है। इस बदलाव से विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है वही अब शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड व अन्य परीक्षाओं को लेकर काफी तैयारियां की गई हैं।

कोरोना के बीच परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग सतर्क, की है यह विशेष तैयारी

गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल में परीक्षाओं को लेकर काफी तैयारियां की गई हैं। स्कूल में बच्चों के प्रवेश से पहले उन्हें सैनिटाइज करवाया जाता है वही उनका तापमान भी चेक किया जाता है। परीक्षा से पहले भी कमरों को सैनिटाइज किया जाता है वही परीक्षा के बाद भी कमरों को सैनिटाइज किया जाता हैं।

परीक्षा के दौरान भी विद्यार्थियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाता है।विद्यार्थियों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है वही जो विद्यार्थी मास्क लेना भूल जाते है उन्हे स्कूल की तरफ से मास्क उपलब्ध कराए जाते है। स्कूल में नौवीं कक्षा से 12वीं तक लगभग 1666 छात्राएं हैं। छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा के 683 छात्राएं शिक्षा हासिल कर रही हैं।

स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों की शिक्षा पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। पिछले वर्ष के हल किए हुए प्रश्न पत्र से बच्चों का रिवीजन करवाया जा रहा है वही ऑफलाइन ऑनलाइन दोनों तरीकों से बच्चों का सिलेबस करवाया गया है।

शिक्षा विभाग द्वारा एक बार बच्चों के प्री बोर्ड की परीक्षा ली जा चुकी है वही दूसरे प्री बोर्ड की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी। जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं और प्री बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं उनके लिए स्कूल में एक्स्ट्रा क्लास लगवाने की व्यवस्था की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago