हरियाणा में एक साल बाद इस दिन से दौड़ेंगी लोकल ट्रेन, कम से कम 30 रुपए लगेगा किराया

जब से महामारी ने पैर पसारे तभी से ट्रेनों ने रास्ते छोड़े। भारतीय रेल को देश की जान कहा जाता है। दिल्ली-रोहतक रेलवे सेक्शन पर एक साल से ज्यादा समय से बंद चल रही लोकल व पैसेंजर ट्रेनो के संचालन को मंजूरी मिल गई है। रेलवे बोर्ड ने 5 अप्रैल से अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन को मंजूरी दे दी है। रोहतक से दिल्ली के बीच तीन और एक ट्रेन का संचालन जाखल तक किया जाएगा।

रेल आपको अपनों से आपको मिलवाती है। काफी समय से यह बंद थी। लेकिन अब इन ट्रेनों का संचालन होने से काफी हद तक लोगों को रेल परिवहन सुविधा मिलने के रास्ते खुल जाएंगे। ये चारों ट्रेनें रोहतक रेलवे स्टेशन होकर संचालित होंगी।

हरियाणा में एक साल बाद इस दिन से दौड़ेंगी लोकल ट्रेन, कम से कम 30 रुपए लगेगा किराया

महामारी ने जबसे पैर पसारे से तभी से काफी कुछ बदल गया है। ट्रेनें भी बंद हुई सबकुछ बंद हुआ। अब स्थिति सामान्य हो रही है। 4 लोकल ट्रेनों के संचालन को बोर्ड ने मंजूरी दी है। लेकिन अभी फाइनल टाइम टेबल जारी होने का इंतजार है। जल्द टाइम टेबल आ जाएगा। वहीं लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया 30 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।

लोगों को सुविधा देने के लिए इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 54036 पैसेंजर ट्रेन जाखल से अलसुबह 4:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जाखल, जींद, रोहतक होते हुए दिल्ली जाएगी। दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 10:20 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं वापसी में 54035 पैसेंजर ट्रेन दोपहर 3:40 बजे रवाना होगी और रोहतक, जींद होते हुए जाखल रेलवे स्टेशन पर रात 9:05 बजे पहुंचेगी।

दिनभर हज़ारों की संख्या में लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। लेकिन महामारी को भूलकर वह मास्क नहीं लगा रहे हैं। मास्क लगाकर रहे सावधान रहें। खतरा टला नहीं है बेशक कम हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago