रिहायशी इलाके में चल रहे ओयो होटल को लेकर आज रंजीत सिंह कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया तथा ओयो होटल को हटाने की मांग की।
दरअसल, इन दिनों फरीदाबाद में खरपतवार की तरह ओयो होटल बढ़ रहे हैं। जिले के लगभग हर चौक चौराहे पर ओयो होटल्स को देखा जा सकता है। कुछ ओयो होटल रिहायशी क्षेत्रों में भी चल रहे हैं। ओयो होटल को लेकर लोगों में भी नाराजगी देखने को मिलती है। रंजीत सिंह कॉलोनी में रिहायशी इलाके में चल रहे ओयो होटल को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लगभग डेढ़ साल से यह ओयो होटल अवैध रूप से चल रहा है।

नगर निगम को पिछले एक साल के दौरान कई बार इस विषय में शिकायत दी जा चुकी है परंतु ओयो होटल के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि बीते होली के दिन यहां ओयो होटल में कुछ आपत्तिजनक हरकतें भी की गई वही गली में भी अर्धनग्न अवस्था में लड़कों ने उत्पात भी मचाया।
एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि यहां लोगों के आने-जाने के लिए और इस होटल के अंदर जाने के लिए भी एक ही रास्ता है। पूरे दिन यहां छोटी-छोटी लड़कियां आती रहती हैं ऐसे में यहां का माहौल काफी खराब हो रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि यहां इस हुए होटल की वजह से बच्चों का गली में खेलना तक बंद करवा दिया गया है ताकि बच्चों पर इसका गलत असर ना पड़े।
स्थानीय पार्षद राकेश डागर ने बताया कि नगर निगम को इस विषय में कई बार शिकायत दी जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस विषय की शिकायत निगम कमिश्नर यशपाल यादव को भी की गई है परंतु कुछ नहीं हो पाया है। रिहायशी इलाके में चल रहे ओयो होटल के कारण आसपास का माहौल काफी खराब हो रहा है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…