Categories: Public Issue

सिक्योरिटी मनी के नाम पर उपभोक्ताओं को लूटने में लगा बिजली विभाग : ललित नागर

पूर्व विधायक ने बोले, अगर जल्द बिजली बिल ठीक नहीं हुए तो करेंगे बड़ा आंदोलन
फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित नागर ने बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से सिक्योरिटी मनी के नाम पर एडवांस लेने को भाजपा सरकार की खुली लूट करार दिया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से अभी देश व प्रदेश पूरी तरह से उभर नही पाया है, आम आदमी सहित हर वर्ग की आर्थिक स्थिति इस महामारी के चलते प्रभावित हुई है और वह जैसे-तैसे अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा है लेकिन भाजपा सरकार तानाशाह रवैया अख्तियार करके लोगों की जेबों पर डाका डालने का काम कर रही है।

सिक्योरिटी मनी के नाम पर उपभोक्ताओं को लूटने में लगा बिजली विभाग : ललित नागर

उन्होंने कहा कि अब बिजली विभाग द्वारा फरीदाबाद के हर उपभोक्ता से दो बिल रिसाईकल का एडवांस जमा करवाया जा रहा है, यानी की 4 महीने का बिल एडवांस मेें जमा करवाया जा रहा है, जो कि उपभोक्ता के साथ नाइंसाफी है। यहां जारी प्रेस बयान में पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा प्रदेश का खजाना पूरी तरह से खाली कर दिया है,

जो हरियाणा कभी देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में आता था, आज इस प्रदेश कों भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने इतने कर्जे से लाद दिया है कि यहां जन्म लेने वाला हर बच्चा अपने साथ कर्जा लेकर पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों ही खराब है

और महंगाई रोकने में यह सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है और पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि डीएचबीएन में लाईन लॉस यूएचबीवीएन के मुकाबले काफी कम है और यूएचबीवीएन में कोस्ट ऑफ सर्विस पर यूनिट डीएचबीएन के मुकाबले 0.59 पैसे ज्यादा है

, ऐसे में उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करना चाहिए न कि 4-4 महीने के बिल का भार डालना चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बिजली विभाग को 2 महीने के बिल की जगह हर महीने निरंतर बिल दिया जाना चाहिए ताकि उपभोक्ता पर भार न पड़े।

पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा सरकार के इस तानाशाही फरमान का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है, अगर जल्द ही सरकार द्वारा बिजली बिलों को ठीक करने के आदेश नहीं दिए गए तो बिजली उपभोक्ताओं के समर्थन में कांग्रेस पार्टी सडक़ से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लडऩे से पीछे नहीं हटेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago