Categories: India

31 मई 11 बजे एक बार फिर पीएम नरेंद्रमोदी अपनी जनता से कहेंगे मन की बात

इन दिनों लोगों के दिमाग में एक ही बात घूम रही है कि लॉक डाउन के चौथे चरण की मियाद जो 31 में तक थी उस खत्म होने में महज 3 दिन बाकी है। ऐसे में लोगों की निगाहें एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रही है। यही सोच रहा है कि इस बार पीएम नरेंद्र मोदी अपने संदेश में क्या बोलेंगे? क्या लॉक डाउन की मियाद को एक बार फिर उछाल आएगा? क्या लॉक डाउन 5.0 देश में लागू होगा?

क्योंकि जब भी पीएम मोदी टीवी पर आते हैं, तो कुछ ना कुछ नई जानकारी लाते हैं, जो देश हित के लिए होती है। कभी वह देश के नाम संदेश देकर लोगों तक अपनी बात पहुंचाते हैं, तो कभी मन की बात के जरिए। एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कहने के लिए सुबह 11 बजे 31 मई को जनता से टेलीविजन इत्यादि के माध्यम से रूबरू होंगे।

मन की बात से जुड़ने के लिए कई ऑप्शन

पीएम नरेंद्र रविवार 31 मई को सुबह 11 बजे देश के साथ अपने मन की बात साझा करेंगे। आकाशवाणी के सभी चैनल सभी केंद्र इसे एक साथ प्रसारित करेंगे। साथ ही इसका प्रसारण दूरदर्शन के नेशनल, न्यूज, डीडी भारती, डीडी इंडिया, डीडी उर्दू और डीडी किसान पर भी किया जाएगा। दूरदर्शन ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है।

पहले ही भाप चुके है जनता के मन की बात
31 मई की इस मन की बात के लिए पीएम मोदी ने काफी पहले ही जनता से सुझाव मांगे थे। इसके लिए उन्होंने एक ट्वीट भी किया था, जिसमें लिखा था- ’31 मई को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए मैं आपके सुझावों का इंतज़ार करूंगा। इसके लिए 1800-11-7800 पर संदेश रिकॉर्ड करके भेजा जा सकता है, साथ ही नमो ऐप या माईगॉव पर लिखा जा सकता है।’

यह विषय हो सकता है अहम मुद्दा
इस बात से सब परिचित है की 31 मई को चौथे चरण के लॉकडाउन का आखिरी दिन होगा, तो उस दिन लॉकडाउन के पांचवे चरण के बारे में वह जानकारी दे सकते हैं। बता सकते हैं कि पांचवें चरण में मोदी सरकार क्या करने जा रही है। साथ ही लोगों से कुछ खास अपील भी कर सकेंगे, क्योंकि अब धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील मिलने के साथ-साथ सड़कों पर लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago