Categories: FaridabadHealth

टेस्टिंग व वैक्सीन के बाद भी नहीं आई पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जहां टेस्टिंग और वैक्सीन पर ज्यादा जोर दिया दिया जा रहा है। लेकिन उसके बावजूद भी दिन प्रतिदिन पॉजिटिव केस की संख्या में इजाफा ही देखने को मिल रहा है। एक और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि यह है तीसरी लहर है। जो कि हरियाणा में फैल चुकी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी पॉजिटिव केस की संख्या में कमी नहीं ला पा रहे हैं।

टेस्टिंग व वैक्सीन के बाद भी नहीं आई पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी

1 अप्रैल यानी गुरुवार से पूरे हरियाणा में 45 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को कोवैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक पॉजिटिव केस की संख्या में कमी नहीं आई है। अगर हम स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों की बात करें तो गुरुवार को जिले में 108 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। वही 57 मरीजों को ठीक करके घर भेज दिया गया है।

जिले में अभी 636 एक्टिव केस मौजूद है। सीएमओ रणदीप सिंह पुनिया का कहना है कि पॉजिटिव केस की मरीजों की संख्या को कम करने के लिए 1 अप्रैल से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टेस्टिंग को शुरू कर दिया गया है। जिसमें कोई भी व्यक्ति आकर टेस्ट करवा सकता है।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अपने एरिया में अगर कोई समारोह आयोजित होता है। तो उसमें जांच कर सकते हैं कि वहां पर कितने लोगों की संख्या मौजूद है और उन्होंने क्या स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस को अपनाया हुआ है या नहीं।

10000 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

1 अप्रैल से यानी गुरुवार से 45 साल से ऊपर हर व्यक्ति को कोवैक्सीन की डोज़ लगाई जा रही है। पहला दिन होने की वजह से आज जिले भर में 120 सैंटरो पर करीब 10000 लोगों ने वैक्सीन की डोज़ ली। सरकार के द्वारा कुछ दिन पहले आदेश आए थे कि 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जाएगी। क्योंकि पहले सिर्फ 45 साल से 59 साल तक के बीमार व्यक्ति को ही वैक्सीन लगाई जा रही थी। लेकिन उन्होंने इसमें बदलाव करके अब हर व्यक्ति 45 से ऊपर हर व्यक्ति को व्यक्ति की डोज़ लगाने के आदेश दिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago