वीरवार से जिले भर के सभी मंडियों में रबी की फसल की खरीदारी शुरू होनी थी परंतु बल्लभगढ़ स्थित अनाज मंडी में खरीदारी के संबंध में किसी भी प्रकार की गतिविधि आज देखने को नहीं मिली।
दरअसल, तीन कृषि कानूनों के पारित होने के बाद पहली बार फसल की खरीद-फरोख्त होने वाली है जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियों को लेकर काफी दावे किए थे परंतु जमीनी स्तर पर प्रशासन की ओर से तैयारियां अनाज मंडी में देखने को नहीं मिली। बल्लभगढ़ की अनाज मंडी किसानों तथा अनाज दोनों से ही खाली दिखी।

बल्लबगढ़ अनाज मंडी में आढ़तियों के प्रधान सुनील भारद्वाज ने बताया कि प्रशासन की ओर से मंडी में कोई तैयारी नहीं की गई है। किसानों की ओर से भी फसल खरीदारी को लेकर उनके पास कोई सूचना नहीं आई है वहीं प्रशासन की ओर से भी कोई सूचना अभी तक उन्हें नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि इस बार बारदाने की भी प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बारदाने के तहत फसल की बिक्री से संबंधित चीजों को उपलब्ध करवाया जाता है। बारदाने की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है परंतु अभी तक इस विषय में कोई सूचना नहीं मिली है। ऐसे में फसल की खरीद फरोख्त के लिए आढ़तियों में संशय बना हुआ है।
जिले की कुछ एजेंसियां अनाज मंडी से अनाज का खरीद-फरोख्त करती हैं जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग, हरियाणा स्टेट वेयरहाउस तथा फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया शामिल है।
गौरतलब है कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के तहत किसानों को फसल बिक्री से संबंधित जानकारी तथा किसानों को उनकी फसल मंडी में लाने के लिए समय के बारे में उनके मोबाइल फोन पर सूचना दी जाएगी परंतु अभी तक किसी भी किसान की ओर से मंडी में संपर्क नहीं किया गया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…