Categories: Faridabad

आंखों के सामने नेस्तनाबूद हुए सपनों के आशियाने, निगम ने की तोड़फोड़

खोरी इलाके में नगर निगम द्वारा शुक्रवार सुबह से अवैध निर्माणों को तोड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक करीब 17 सौ से अधिक मकान तोड़े जा चुके हैं। निगम की इस कार्रवाई से हजारों लोग बेघर होकर सड़क पर आ गए हैं।



दरअसल, जिले में बढ़ रहे अवैध निर्माण पर नगर निगम नकेल कसने की तैयारी में है। ‌ आए दिन नगर निगम का तोड़फोड़ विभाग कहीं ना कहीं से अतिक्रमण हटाता नजर आ रहा है। आज नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते द्वारा खोरी इलाके से अवैध निर्माणों को हटाया गया। तोड़फोड़ को लेकर स्थानीय लोगों में लेकर भारी गुस्सा भी देखा जा रहा है। खोरी में बने श्री कृष्ण मंदिर की मूर्ति को भी नगर निगम कर्मचारियों ने मंदिर से हटाकर बाहर रख दिया है।

आंखों के सामने नेस्तनाबूद हुए सपनों के आशियाने, निगम ने की तोड़फोड़

वहीं, फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत का कहना है कि यहां नगर निगम की जमीन पर कब्जा करके लोगों ने अवैध ढंग से निर्माण किए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। अब तक 17 सौ मकान तोड़े जा चुके हैं और यह तोड़फोड़ आगे भी जारी रहेगी।

खोरी में अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए मौके पर दो हजार से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने खोरी की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी है। सूरजकुंड रोड से दिल्ली जाने वाले लोगों और ट्रैफिक को अनंगपुर चौक से ही ग्रीन फील्ड कॉलोनी की तरफ नेशनल हाईवे के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। इसी प्रकार सूरजकुंड में गोलचक्कर पर वाहनों को रोक दिया गया है।

लोगों का कहना है कि उन्होंनें अपनी खून-पसीने की कमाई से पाई-पाई जोड़कर ये मकान बनाए थे। अब वो कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसी को भी बेघर नहीं होने दिया जाएगा और जहां झुग्गी वहीं मकान का नारा दिया था। फिर हमारे आशियाने क्यों तोड़े जा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago