Categories: Faridabad

भड़ाना- गुर्जर की रजामंदी से यहां तो बन गई बात, अब क्या शहर के मत्थे मढ़ा जाएगा कचरा

गांव पाली में बनने वाले डंपिंग ग्राउंड पर ग्रामीणों के विरोध के बाद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नगर निगम को यहां कूड़ा डालने से मना कर दिया है। डंपिंग ग्राउंड को लेकर ग्रामीण पिछले कुछ समय से विरोध कर रहे थे वही अब केंद्रीय मंत्री के आदेशों के बाद यहां पर कूड़ा नहीं डाला जाएगा।


दरअसल, जिले भर में नगर निगम द्वारा दो डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए जगह को चिन्हित किया गया था परंतु लोगों के विरोध के बाद इन दोनों जगहों पर ही अब डंपिंग ग्राउंड नहीं बनाया जाएगा। पाली में बनने वाले डंपिंग ग्राउंड को लेकर ग्रामीण पिछले कुछ समय से विरोध कर रहे थे वही मिर्जापुर में भी बनने वाले डंपिंग ग्राउंड का समाजसेवियों द्वारा विरोध किया गया। ‌

भड़ाना- गुर्जर की रजामंदी से यहां तो बन गई बात, अब क्या शहर के मत्थे मढ़ा जाएगा कचरा

बीते दिन केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में मोहब्ताबाद, मांगर, पाखल तथा पावटा के ग्रामीण रामवीर भड़ाना, श्यामवीर भड़ाना, रणधीर भड़ाना, सरजीत भड़ाना, गिर्राज भड़ाना, आजाद भड़ाना, गजराज भड़ाना, संजय भड़ाना आदि ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात की तथा अपनी समस्या रखी।

ग्रामीणों का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड बनने से पूरा शहर प्रदूषित होगा क्योंकि पछुआ हवा चलने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में बल्कि पूरे एनआईटी क्षेत्र में इसका असर देखने को मिलेगा। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बाबत जिला उपायुक्त यशपाल यादव को कहा गया है कि गांव पाली में कचरा ना डाला जाए।

गौरतलब है कि बंधवाडी डंपिंग ग्राउंड की सीमा पूरी हो चुकी है जिसको लेकर नगर निगम ने शहर के दो क्षेत्रों को चिन्हित किया था परंतु दोनों में से किसी भी क्षेत्र में डंपिंग बनाने की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई।

ऐसे में यह सोचने वाला विषय है कि यदि इन दोनों क्षेत्रों में डंपिंग ग्राउंड का निर्माण नहीं होगा तो शहर के किस हिस्से को डंपिंग ग्राउंड के लिए चुना जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago