Categories: Faridabad

कागजों में तो शौचमुक्त कर दिया साहब, क्या सच में हो पाएगा कभी शौचमुक्त फरीदाबाद

नगर निगम ने जून 2017 में शहर के सभी 40 वार्डों को शौचमुक्त बनाने का काम शुरू किया था वही जिला अब कागजी तौर पर शौच मुक्त हो भी गया है परंतु अभी भी लोगों को खुले में शौच करते हुए देखा जा सकता है।

दरअसल, केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय ने बीते बुधवार को फरीदाबाद को ओडीएफ प्लस घोषित किया है यानी कि शहर में अब कोई भी खुले में शौच नहीं जाता। शहर के हर हिस्से में पर्याप्त टॉयलेट की व्यवस्था है यह दावा नगर निगम द्वारा किया गया जिस पर सर्वे के बाद केंद्र की टीम ने मुहर लगा दी है और ओडीएफ प्लस का सर्टिफिकेट दे दिया है परंतु अभी भी जिला शौच मुक्त नहीं हो पाया है।

कागजों में तो शौचमुक्त कर दिया साहब, क्या सच में हो पाएगा कभी शौचमुक्त फरीदाबाद

लोग सड़कों पर ही लघुशंका करते हुए नजर आते हैं इतना ही नहीं लोगों ने मेट्रो पिर्लस को भी शौचालयों में तब्दील कर दिया है।‌ प्रशासन द्वारा शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं की गई है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है।

मंडियों में नहीं है शौचालय की व्यवस्था
शहर के अंदर कई बड़ी मंडी आती हैं और प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन यहां से होता है परंतु यहां शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है। लोग सड़कों के किनारे ही शौच करते हुए नजर आते हैं।

बस स्टैंड पर भी नहीं है शौचालय की व्यवस्था
जिले के बस स्टैंड पर भी शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है। शौचालयों के अभाव में लोग सड़कों के किनारे ही शौच करने को मजबूर है।

क्या है ओडीएफ प्लस
ओडीएफ प्लस श्रेणी में उन क्षेत्रों को शामिल किया जाता है जहां शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था होती है। फरीदाबाद को भी पूरे 3 साल बाद इस श्रेणी में शामिल किया गया है। केंद्र की टीम ने शहर भर का सर्वे कर जिले को ओडीएफ प्लस में शामिल किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago