किसानों ने दी चेतावनी, सरकार मांगें नहीं मानी तो इन राज्यों की काट देंगे बिजली, लोगों में बिजली कट का डर

किसानों के मसीहा बने घूम रहे राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को खुलेआम धमकी दी है। धमकी देने से शायद इनका काम हो जाये, अगर यह सोच जीवित रहेगी आंदोलन में तो यह किसान नहीं अपराधियों का आंदोलन है। दरअसल, टिकैत ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है तो 16 राज्यों को बिजली काट दी जाएगी।

किसान आंदोलन अब नया रूप लेता जा रहा है। हर दिन किसानों की संख्या भी घट रही है। बहरहाल, टिकैत की यह चेतावनी शनिवार को राजस्थान के दौसा में एक महापंचायत के लिए जाते समय भरतपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान आई।

किसानों ने दी चेतावनी, सरकार मांगें नहीं मानी तो इन राज्यों की काट देंगे बिजली, लोगों में बिजली कट का डर

किसानों के आंदोलन में अब काफी कम संख्या किसानों की दिखाई दे रही है। ऐसे में टिकैत जैसे लोग इसमें आग लगाने का काम कर रहे हैं। टिकैत ने कहा है कि केंद्र में कोई सरकार नहीं है और व्यापारी देश पर शासन कर रहे हैं। उन्होंने सभी सरकारी संस्थानों को बेच दिया है और देश के लोगों को सरकार में बैठे ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने की जरूरत है।

अब बिजली काटने की धमकी तो कभी दिल्ली कूच करके अफरा – तफरी मचाने वाले किसान लगातार लोगों के हृदय से निकलते जा रहे हैं। टिकैत ने यह भी कहा है कि संसद या विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिलने पर कोई भी दल तानाशाह बन जाता है। केंद्र सरकार किसानों की जमीन बेचने की योजना बना रही है, जबकि जनता बेरोजगारी और भुखमरी का सामना कर रही है।

राजधानी को अपंग बनाये बैठे किसानों के रूप में बदमाशों को सोचना पड़ेगा कि यह गलती उनकी देश को घाव दे सकती है। किसान नेता अभी तक बोलते आ रहे थे कि यह आंदोलन राजनीती से दूर है। वही नेता इन दिनों बंगाल में ममता बनर्जी के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। किसानों को बरगला कर इस आंदोलन को तूल दिया जा रहा है। कई विपक्षी दल इसे सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ एक अवसर के रूप में देख रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago