इस साल पानी से नहीं पसीने से भीगेंगे हरियाणावासी, पड़ेगी रिकार्ड तोड़ गर्मी, अभी से दिखने लगा असर

इस साल प्रदेशवासियों को गर्मी खूब सताने वाली है। गर्मी की तपस से पसीना नदी की तरह बहने के आसार हैं। गरीब तबका अभी से परेशान है। वैज्ञानिकों ने इस वर्ष गत कई वर्षा की गर्मी का रिकॉर्ड टूटने की संभावना जतायी है। इस सीजन की गर्मी आपका पसीना खूब छूटेगा। भारत मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना पहले ही जताई थी, अब इसका असर भी दिखाई देने लगा है।

घर से बहार निकलते ही सूरज की किरणें तड़पाने लगती हैं। फरवरी माह में भी तापमान 10 वर्ष बाद इतना बढ़ा हुआ दर्ज किया गया था तो मार्च महीने का अंतिम सप्ताह भी असर दिखा रहा है। इस बार तो मार्च माह में 11 साल बाद इतनी गर्मी पड़ी है।

मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दी है। मौजूदा समय में दिन का तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। जो आमतौर पर मार्च अंतिम सप्ताह में पिछले करीब 11 वर्षों के बाद दिखाई दिया है। जब मार्च में यह हाल है तो आप अंदाज लगा सकते हैं कि अप्रैल में और अधिक गर्मी क्या हाल करेगी।

इस साल पानी से नहीं पसीने से भीगेंगे हरियाणावासी, पड़ेगी रिकार्ड तोड़ गर्मी, अभी से दिखने लगा असर

अभी शुरुआती गर्मी ने कई राज्‍यों में र‍िकॉर्ड तोड़ द‍िए है। हालांकि सुबह के समय अभी भी गुनगुनी सर्दी अच्छा अहसास करा रही है। वर्तमान में बीते कई दिनों से तेज हवा चल रही है, इसके कारण फसल भी प्रभावित हो रही है। गेहूं के दाने के सिकुड़ने का अनुमान भी जताया जा रहा है। राज्य में मौसम 5 अप्रैल तक परिवर्तनशील मगर खुश्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डीग्री रहने के आसार हैं। एक तरफ तो मौसम में गर्मी है तो दूसरी तरफ दिन के समय तेज हवाएं भी चल रही हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

6 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

6 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

6 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

6 months ago