Categories: FaridabadPublic Issue

सीवर की लाइन को ही लोगों ने बना दिया है पैदल पार करने वाला पुल

सरकार के द्वारा लोगों की सुविधा के लिए काफी संख्या में पुल बनाए गए हैं। लेकिन उसके बावजूद भी लोग उन पुल का इस्तेमाल करने की बजाय अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए शॉर्टकट अपना लेते हैं। चाहे उस शॉर्टकट में उनकी जिंदगी को कोई नुकसान ही क्यों ना पहुंच जाए।

जिले में एक ऐसा पुल है जो कि सीवर लाइन की पाइप लाइन से बना हुआ है। कहने को तो वह सीवर लाइन की पाइप लाइन है। लेकिन लोगों सीवर लाइन को भी पुल बना लिया है। दिल्ली से सटे तिलपत के पास एक हरकेश नगर बस हुआ है। हरकेश नगर में रहने वाले लोग ज्यादातर बायपास ऑफ कर के बने राजीव नगर में नौकरी करते हैं ।

सीवर की लाइन को ही लोगों ने बना दिया है पैदल पार करने वाला पुल

लेकिन हरकेश नगर को राजीव नगर पहुंचने के लिए करीब 1 किलोमीटर घूम कर बाईपास और फिर राजीव नगर पहुंचना पड़ता है। इसी 1 किलोमीटर दूरी को कम करने के लिए उनके द्वारा एक शॉर्टकट अपनाया जा रहा है। हरकेश नगर से बाईपास तक प्रशासन के द्वारा लोहे की बड़ी-बड़ी सीवर की पाइप लाइन को बिछाया गया है और उन सीवर की पाइप लाइन को जोड़ने के लिए बीच में एक लोहे की पटरी बनाई गई है।

हरकेश नगर में रहने वाले या फिर यूं कहें उसके आसपास रहने वाले लोगों के द्वारा उस 1 किलोमीटर के रास्ते को कम करने के लिए वह उस सीवर की पाइप लाइन को पुल समझ कर उससे क्रॉस करते है। सीवर की पाइप लाइन लोहे की बनी होने की वजह से काफी गल चुकी है। जिसकी वजह से वहां से गुजरने वाले लोगों अपनी जिंदगी पर खिलवाड़ करके वहां से गुजर रहे हैं।

जैसे कि आप फोटो में देख सकते हैं कि जो लोहे का जो पुल बना हुआ है बदल चुका है और जगह-जगह वह टूटा हुआ है। लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को डर नहीं लगता है कि वह किसी हादसे का शिकार भी हो सकते हैं। जिसके चलते लोगो के नहर में गिरने की भी खबर भी सामने आती रहती है। हैरानी की बात ये है कि पुल कि इतनी बुरी हालात होने पर भी लोग अपनी लापरवाही से बाज़ आते नहीं दिखाई पड़ते है।

अगर हम पुलिस की बात करें तो वहां पर समय-समय पर पुलिस के द्वारा नाकाबंदी भी की जाती है। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस के द्वारा उन लोगों को रोका नहीं जाता है। हरकेश नगर के लोगों का कहना है कि वह अपने समय की बचत के लिए ऐसा करते है। क्योंकि सुबह के समय उनको ऑफिस जाने की जल्दी होती है। वहीं शाम के समय उनको घर जाने की जल्दी होती है। इसीलिए वह 1 किलोमीटर घूम के जाने की बजाय पाइप लाइन के पुल का इस्तेमाल करके जाते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago