दो साल की उम्र में हुआ पीलिया, हरियाणा के इस लाल ने नहीं मानी हार, अब दुबई में चमकाएगा हरियाणा का नाम

जब तक आपके हौसलों में जान है तब तक आप में इच्छाशक्ति है। 2 साल की उम्र होती ही क्या है, इस उम्र में इन्हें पीलिया हुआ लेकिन उस उम्र में भी हार नहीं मानी और आज हरियाणा का नाम रौशन कर रहे हैं। दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर शुरू हुए दिव्यांग प्रीमियर लीग टी-20 में जींद के बड़ौदी गांव का प्रदीप चहल भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दम दिखाएगा।

हरियाणा को अगर खिलाडियों की धरती कहा जाये तो कोई गुरेज़ नहीं होगा। दिव्यांग होने के बावजूद इन्होनें हार नहीं मानी। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक दुबई में शारीरिक रूप से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों का दिव्यांग प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

दो साल की उम्र में हुआ पीलिया, हरियाणा के इस लाल ने नहीं मानी हार, अब दुबई में चमकाएगा हरियाणा का नाम

हरियाणा से दुबई के इस सफर में उन्होंने एकाग्र होकर कड़ी मेहनत की है। प्रदीप चहल को आलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर कोलकाता नाइट फाइटर की टीम में शामिल किया गया है। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से 90 चुने हुए खिलाड़ियों को छह टीमों चेन्नई सुपर स्टार, दिल्ली चेलैंजर, कोलकाता नाइट फाइटर्स, मुंबई आइडियल, गुजरात हिटर्स और राजस्थान रजवाड़ा टीमों में बांटा गया है।

अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते उन्हें आज इस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला है। इसमें चेन्नई सुपर स्टार की कप्तानी सचिन शिवा, मुंबई आइडियल की कप्तानी बृजेश द्विवेदी, कोलकाता नाइट फाइटर्स कप्तान सूवरो जॉर्डर, गुजरात हिटर्स के कप्तान चिराग गांधी, राजस्थान रजवाड़ा के कप्तान सैयद शाह अजीज, तथा दिल्ली चैनेंजर्स के कप्तान यादविंदर सिंह खेड़ा को बनाया गया है।

आप क्रिकेटर हैं या डॉक्टर हैं। सफल तभी बना जाता है जब एकाग्रता होती है। चहल हमेशा एकाग्र रहे हैं। उन्होंने किसी और राह को कभी चुना नहीं। आज हरियाणा का नाम चमका रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago