Categories: Press Release

छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को थाना सराय ख्वाजा पुलिस टीम ने नाजायज असला सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: जैसा की विधित है पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने नाजायज असला रखने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में अभियान चलाया हुआ है अभियान के तहत थाना सराय ख्वाजा पुलिस टीम ने, छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को नाजायज असला सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र और दूसरे आरोपी की पहचान नाबालिक फरीदाबाद के रूप में हुई है पीछे से दोनों आरोपी जिला छपरा बिहार के रहने वाले हैं।

प्रभारी थाना सराय ख्वाजा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि दो नौजवान लड़के अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार है जिनके पास अवैध हथियार भी है और छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।

छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को थाना सराय ख्वाजा पुलिस टीम ने नाजायज असला सहित किया गिरफ्तार

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक एसआई अशोक कुमार ने एएसआई संजय कुमार, हवलदार जसविंदर, सिपाही गुलशन, सतीश, मनीष को साथ लेकर सेक्टर 31 की तरफ से जाने वाली रोड पर नियर संतोष नगर पुलिया पर नाकाबंदी की गई।

इस दौरान अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे दो नौजवान लड़कों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी मोटरसाइकिल को घुमा कर वापस भागने की कोशिश की जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत आरोपियों को वहीं पर ही धर दबोचा।

आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जिस पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना सराय ख्वाजा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।

हथियार के संबंध में पूछताछ पर उन्होंने बताया कि यह हथियार वह छपरा बिहार से लेकर आए थे दोनों आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं। एक आरोपी किशोर है। पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago