Categories: Faridabad

शहर में पार्किंग के समस्या से मिलेगा छुटकारा, बनेगी शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग

शहर में इस समय वाहनों के पार्किंग की समस्या एक अहम मुद्दा बन चुकी हैं। नगर निगम के कमिश्नर यशपाल यादव के आदेश पर इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने शहर की पहली मीटिंग लेवल पार्किंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

यशपाल यादव ने पिछले दिनों की मीटिंग में इंजीनियर ब्रांच के अधिकारियों को शहर के सबसे व्यस्त व भीड़ भाड़ वाली जगह को चिन्हित कर अर्थिंग बनाने की योजना पर काम करने के आदेश दिए।

शहर में पार्किंग के समस्या से मिलेगा छुटकारा, बनेगी शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग

यशपाल यादव के आदेश पर इंजीनियर ब्रांच के एक्सईएन मनोज ने कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिया है। कंसलटेंट ही बताएगा कि शहर में किस जगह पर पार्किंग बनाने से ट्रैफिक का दबाव कम हो सकता है।

एक्सईएन का कहना है कि एनआईटी के एक व दो नंबर के आसपास भीड़ अधिक जमा रहती है, यहां लोग अपनी गाड़ियां रोड पर ही पार कर देते हैं।

एक्सईएन के अनुसार एनआईटी नंबर 1 और 2 में मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जाएगी जहां 500 से अधिक गाड़ी एक साथ पार्क हो सकेंगी।व्यस्तता वाली इस दिनचर्या में पार्किंग की समस्या एक बड़ी समस्या बनती जा रही है।

ऐसे में लोग अपनी गाड़ियां सड़क किनारे ही या पैदल चलने वाली जगह पर खड़ी कर देते हैं। जो की अनेकों बार दुर्घटना का कारण बन जाती है।रोजगार में कंपनियों वाले इलाकों में तो पार्किंग का बनना अति आवश्यक हो गया है।

एनआईटी के 1-2-3 व 5 नंबर मैं सबसे अधिक ऑफिस व दुकानें हैं l पार्किंग ना होने की वजह से यहां काम करने वाले लोग अपने वाहन रोड पर ही खड़े कर देते हैं। यह निगम की ओर से इतनी भीड़ भाड़ वाले इलाकों में मार्केटप्लेस पर भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है।

सड़क किनारे पर किए गए वाहन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं। उनके कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।

नगर निगम को चाहिए कि इन जगहों पर लोगों को पार्किंग की सुविधा दी जाए ताकि जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके। वैसे एनआईटी 1 व 2 नंबर में खाली पड़ी जमीन पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाए जाने की योजना तैयार की जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago