मौसी से शादी कर बेटा बना बाप का ‘साढ़ू’, मां बोली मैं तो नहीं बोलूंगी जीजा

रिश्तों को ईश्वर उपर से बनाकर भेजता है। रिश्तों को संभाल कर रखना चाहिए। काफी बार इनमें खटास आ जाती है। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें रिश्ता मजबूत हुआ या शर्मसार कहना थोड़ा कठिन है। दरअसल, झारखंड के चतरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जो सुर्खियों में बना हुआ है। यहां एक युवक को अपनी ही चचेरी मौसी से इश्क हो गया।

मौसी को मां समान माना जाता है। बहुत से लोग मौसी को बड़ी और छोटी मां भी बोलते हैं। इस रिश्ते में दोनों तरफ के परिवारवालों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने खूब विरोध जताया लेकिन युवक और युवती नहीं माने और मंदिर में जाकर शादी कर ली।

यह प्रेम कहानी उस इलाके में सभी की ज़ुबान पर है। इस लव स्टोरी की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। दोनों का प्रेम प्रसंग करीब एक साल से चल रहा था। शादी के बाद बाप बेटे का रिश्ते में एक और कड़ी जुट गई है और अब वह अपने ही पिता का साढू बन गया है। वहीं लड़के की मां अपने अपनी ही चचेरी बहन की सास बन गई है।

इस प्रेम कहानी ने सभी को चकित कर दिया है। युवक की मम्मी सन्न है। युवक अशोक राणा का पिछले एक साल से अपनी ही चचेरी मौसी सोनी के साथ तगड़ा अफेयर चल रहा था। दोनों अक्सर एक दूसरे से मुलाकात करते थे और खूब फोन पर बातें भी होती थी। बाद में दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया और शादी रचा ली।

ऐसा देखा जाता है कि इस प्रकार के रिश्तों को समाज नहीं अपनाता है। जैसे ही दोनों की शादी की खबर गांव में पहुंची तो हंगामा हो गया। सोनी और अशोक, दोनों के घरवालों ने इस विवाह का विरोध किया। विरोध बढ़ता देख दोनों किसी तरह वहां से फरार हो गए और रात किसी अज्ञात जगह पर बिताने के बाद दोनों अगले दिन सदर थाने में पहुंच गए और अपनी पूरी कहानी सुनाई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago