Categories: Press Release

सर्वसम्मति से आशुतोष गर्ग चुने गए फरीदाबाद एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के प्रधान

फरीदाबाद में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सभी डीलरों ने मिलकर एक साथ सर्वसम्मति से एलपीजी गैस डीलर्स एसो. का चुनाव संपन्न कराया। इस चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी सुमित गौड़ ने अह्म भूमिका निभाई और इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शितापूर्वक पूरा करवाया।

गौरतलब है कि फरीदाबाद में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम शुरू से ही संयुक्त रूप से काम करते हुए आए है। पिछले प्रधान कुछ समय से इंडियन ऑयल के डीलर उदय लांबा प्रधान हुआ करते थे परंतु अब एक अप्रैल से अगले साल की शुरूआत हो चुकी है इसलिए पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बिना कोई चुनाव कराए सर्व सम्मति से प्रदीप गैस के मालिक आशुतोष गर्ग को निर्विरोध रूप से प्रधान चुना गया।

सर्वसम्मति से आशुतोष गर्ग चुने गए फरीदाबाद एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के प्रधान

उनकी कार्यकुशलता, समाजसेवा की भावना एवं उनके उत्कृष्ट किए हुए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशुतोष गर्ग ने उपस्थितजनों को विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है वह उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुए एसो. के सदस्यों के हितों के लिए कार्य करेंगे।

चुनाव में मुख्य रूप से अनिल माथुर, नीरज आहुजा युवा समाजसेवी, राकेश दुआ, सुमित गौड़, राम कुमार, अमित भाटी, जोगेंद्र लाम्बा, अनिल कुमार, संजय, रवि मंगला आदि लोग उपस्थित थे। चुनाव संपन्न होने के बाद बधाई देने वालों में मुख्य रुप से चंद्र प्रकाश ऑल इंडिया एलपीजी प्रधान शैलेश जैन एक्यूटिव प्रेसीडेंट, वरिष्ठ नेता योगेश गौड़ पूर्व प्रेसीडेंट, अशोक मंगला, सुशील मल्होत्रा, सुरेंद्र चौधरी आदि ने बधाई दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago