यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर करते है चालान, पुलिस की किसी से रंजिश नहीं : ओपी सिंह , पुलिस कमिश्नर

फ़रीदाबाद: अगर आप दोपहिया या चार पहिया वाहनों से यात्रा करते हैं तो ट्रैफिक नियमों को जानने के साथ-साथ इसका सख्ती से पालन करना सीख लें। अन्यथा, पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन कराने की प्रतिबद्धता के कारण आपको भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ सकता है।

फ़रीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने गत सोमवार को वाहनों के विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कूटी चालक को रूकवाया। स्कूटी चालक के पास स्कूटी के आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं थे। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर स्कूटी चालक का 23,000 रूपये का चालान किया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर करते है चालान, पुलिस की किसी से रंजिश नहीं : ओपी सिंह , पुलिस कमिश्नर

स्कूटी चालक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए इस कार्रवाई को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया। इस बारे में पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक)  सुरेश हुड्डा ने स्पष्ट जानकारी देते हुए कहा है कि पुलिस द्वारा वाहनों के चालान, मोटर वाहन अधिनियम एवं सरकार द्वारा जारी यातायात नियमों के तहत ही किये जाते हैं। ट्रैफिक नियमों का उचित पालन करने के साथ इसे लागू करने में आमजनों को भी अपेक्षित व विधि-सम्मत सहयोग देना चाहिए।

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने इस पर कहा कि वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने उपरांत प्राप्त की गई जुर्माना राशि सरकार के खाते में जमा की जाती है।

पुलिस किसी भी वाहन चालक का चालान यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात ना होने पर ही चालान करती है, इसमें पुलिस का कोई भी निजी स्वार्थ नहीं होता है। पुलिस द्वारा किये गये चालान की रसीद वाहन चालक को दे दी जाती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago