दोपहिया वाहनों पर बच्चों को बैठाते समय न करें ये गलती, लग सकता है जुर्माना, जानें पूरा नियम

हमारे देश में हर राज्य में और हर जिले में ऐसा देखने को मिलता है कि मां – बाप अपने बच्चे को बाइक पर लेकर सफर करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने स्कूटर या बाइक पर पूरे परिवार को बैठाकर घूमते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है नहीं तो आपका बड़ा चालान कट सकता है। अगर आप दो लोगों के अलावा अपने बाइक या स्कूटर पर चार साल से ज्यादा उम्र के बच्चे को बिठाते हैं तो उसपर फाइन लगाया जा सकता है।

ऐसे कई नियम हैं, जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं होती है। अब भूलकर भी यह गलती न करें। दरअसल देश के नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चार साल से ज्यादा उम्र के बच्चे को तीसरी सवारी में गिना जाता है।

दोपहिया वाहनों पर बच्चों को बैठाते समय न करें ये गलती, लग सकता है जुर्माना, जानें पूरा नियम

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए यह खबर है बड़ी है। यातायात नियमों का पालन कई लोग नहीं करते हैं। अब यदि आप दो लोग बाइक पर जा रहे हैं और साथ में कोई बच्चा भी है जिसकी उम्र चार साल से ज्यादा है तो आपका चालान कट सकता है। इसके साथ ही यदि सिंगल व्यक्ति चार साल से ज्यादा उम्र के बच्चे को बाइक या स्कूटर पर बैठा कर ले जा रहा है तो उसे हेलमेट पहनाना जरूरी है।

चालान से बचने के लिए काफी बार लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। यातायात नियमों का पालन करना बेहद ज़रूरी है। अगर कोई व्यक्ति अब इस नियम को नहीं मानता है तो उसपर सेक्शन 194A के तहत 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। देश में दो लेवल पर लाइसेंस दिया जाता है जिसमें पहला 16 से 18 साल तक का है और दूसरा लेवल 18 से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए है।

नए नियमों के हिसाब से सभी को चलने की आवश्यकता है। अपनी सुरक्षा अपने हाथ में होती है। यातायात के नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago